{"_id":"652d31a34ec6a037680e9f57","slug":"mp-election-vikram-mastal-standing-against-shivraj-protest-workers-said-what-will-happen-to-the-struggler-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: शिवराज के खिलाफ उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मस्ताल का विरोध, कार्यकर्ता बोले- हमारे संघर्ष का क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: शिवराज के खिलाफ उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मस्ताल का विरोध, कार्यकर्ता बोले- हमारे संघर्ष का क्या
Mon, 16 Oct 2023 07:06 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 Oct 2023 07:06 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस की टिकट का एलान होने के बाद बगावत और विरोध भी तेज हो गया है। बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करने कार्यकर्ता सोमवार को कमलनाथ के आवास पहुंच कर नारेबाजी की। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस की सूची पर तंज कसते हुए भाजपा ने कहा कि गंभीर चिंतन कर दागी और आरोपियों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल का विरोध शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा के बाद अब कांग्रेस की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शिवराज के खिलाफ सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर खड़े कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कमलनाथ के सरकारी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने विक्रम मस्ताल के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी मांग है कि क्षेत्र में संघर्ष करने वाले को टिकट दिया जाए। विक्रम मस्ताल दो माह पहले मुंबई से लौटे और उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। जिसके बाद उनको टिकट दे दिया गया। ऐसे में 18 साल से बुधनी में संघर्ष करने वालों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि स्थानीय नेता को टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक्टर विक्रम मस्ताल को कोई नहीं जानता। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि टिकट नहीं बदलना तो हम क्षेत्र में काम नहीं करेंगे।
बता दें सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ 2018 में रामायण-2 सीरियल में हनुमान का रोल करने वाले विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी से विक्रम मस्ताल के लिए ठीक नहीं है। यहां से पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनको करीब 60 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
भाजपा बोली- गंभीर चिंतन कर दागी, आरोपियों को दिया टिकट
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद अब कांग्रेस का विरोध भोपाल तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने गंभीर चिंतन और मंथन कर दागी, आरोपियों और महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं, महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं, महिलाओं पर अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। ऐसे प्रत्याशियों के चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।
पाटीदार ने कहा कि बुधनी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल का विरोध भोपाल तक पहुंच चुका है। सतना जिले की नागौद सीट से 2013 में कांग्रेस विधायक रहे यादवेंद्र सिंह टिकट कटने के कुछ ही घंटे बाद भोपाल में आकर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस नेतृत्व सहित दिग्विजय सिंह ने टिकट को लेकर पूरी तरह उन्हें आश्वस्त किया था और कहा गया था कि तैयारी करो। कांग्रेस में 13 से ज्यादा स्थानों पर गुटबाजी खुलकर सड़कों पर दिख रही है। इसके अलावा अंदर ही अंदर कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता गलत प्रत्याशी को टिकट देने पर उसे हराने की दिशा में काम करने लग गए हैं।

बुधनी से भी कांग्रेस @INCMP प्रत्याशी का विरोध शुरू । बाहरी है स्थानीय की माँग। #MadhyaPradeshElections2023 #MadhyaPradesh #MPElection2023 pic.twitter.com/DE4GhDe22w
— Pankaj Chaturvedi (@pankajc4bjp) October 16, 2023