{"_id":"6547a635a458b358ec016805","slug":"mp-election-this-time-1250-rupees-of-dear-sister-will-not-come-on-10th-you-will-be-happy-to-know-the-reason-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: इस बार दस तारीख को नहीं आएंगे लाडली बहना के 1250 रुपये, वजह जानकर हो जाएंगे खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: इस बार दस तारीख को नहीं आएंगे लाडली बहना के 1250 रुपये, वजह जानकर हो जाएंगे खुश
Sun, 05 Nov 2023 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने लाडली बहना की हम महीने खाते में आने वाली राशि का जिक्र किया। शिवराज ने बताया कि इस बार लाडली बहनों को पैसा पहले दूंगा।
विज्ञापन
शहडोल में सीएम शिवराज सिंह अलग ही अंदाज में नजर आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना देशभर में चर्चित हो गई है। इसे शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था। हर महीने पहले एक हजार रुपये दिए गए, फिर राशि बढ़ाकर 1250 कर दी गई। हर महीने की दस तारीख को बहनों के खाते में ये रुपये आते हैं। लेकिन इस बार दस तारीख को ये रुपये नहीं आएंगे, बल्कि पहले ही आ जाएंगे। 7 नवंबर को 1 करोड़ 31 लाख बहनों के खाते में राशि आ जाएगी, इसके लिए आदेश हो गए हैं। इस बार योजना की छठी किस्त आनी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने लाडली बहना की हम महीने खाते में आने वाली राशि का जिक्र किया। शिवराज ने बताया कि इस बार लाडली बहनों को पैसा पहले दूंगा। दस तारीख की जगह 7 तारीख को पैसे खाते में आ जाएंगे, क्योंकि धनतेरस तो मनाना है न।
क्या कहा शिवराज ने
शिवराज ने कहा कि दस तारीख आ रही है। बताओ क्या होता है दस तारीख को। अरे भइया इस बार दस तारीख को नहीं उससे पहले ही खाते में रुपया डालूंगा, क्योंकि धनतेरस आ रही है। धनतेरस पर खरीदी करना है कि नहीं। जाओ मेरी बहनाओं के खाते में पहले ही पैसै आ जाएंगे। कई बहनों ने बताया कि कुछ नाम छूट गए हैं। चिंता में मत करना, चुनाव के बाद हर बहन का नाम जोड़ दिया जाएगा। मैंने एक बात और तय की है तो भांजियों के 21 साल होने पर उने खाते में भी रुपया आएगा। चाहे शादी हुई हो या नहीं हुई हो। बहनों बताओ कि हर महीने पैसे आते हैं तो जीवन में बदलाव आया या नहीं।
विज्ञापन
आचार संहिता से था संशय
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान औरआचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेशभर में यह चर्चा की कि नवंबर में योजना का पैसा मिलेगा या नहीं ? हालांकि सीएम शिवराज इसे स्पष्ट कर चुके थे कि मैं चुपचाप नहीं सीना ठोककर बहनों के खाते में रुपये भेजूंगा। पिछले महीने भी आचार संहिता के कारण दस तारीख से पहले ही खाते में रुपये भेजे गए थे।