फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: SP chief Akhilesh Yadav reached Katni, addressed the gathering

MP Election: अखिलेश यादव का हमला, बोले- गांव का ट्रांसफॉर्मर समय पर नहीं बदल पाते तो कैसी डबल इंजिन की सरकार?

Mon, 13 Nov 2023 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 07:47 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा में पहुंचे थे। वे दूसरी बार यहां आए थे। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जातिगण गणना पर कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। 

विज्ञापन
MP Election: SP chief Akhilesh Yadav reached Katni, addressed the gathering
कटनी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी रण को तेज करने कटनी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने बहोरीबंद विधानसभा के तेवरी जनसभा संबोधित करते नजर आए। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी आपको हमेशा नजर आएंगे। एक दिन मप्र में भी समाजवादी की सरकार होगी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव अब अपने अंतिम चरण पर है 3 दिन बाद मतदाता वोटिंग के लिए पहुंचेंगे लेकिन उससे पहले देश के बड़े नेताओ का दौरा लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा में पहुंचे थे। वे दूसरी बार यहां आए थे। मीडिया से चर्चा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान आज भी परेशान हैं। पलायन को मजबूर हैं। जो सपने दिखाए थे कि आय दोगुनी हो जाएगी, वो आय दोगुनी नहीं हुई। खाद की आज भी किल्लत है, महंगी है। आप सोचिए, आज के समय पर ट्रांसफॉर्मर फुंक जाए तो एक महीना, दो महीना। इतने दिनों में ट्रांसफॉर्मर बदलेगा तो क्यों कहते हो डबल इंजिन सरकार, आप एक गांव का ट्रांसफॉर्मर नहीं बदल पा रहे हो तो काहे की डबल इंजिन सरकार। किसको धोखा दे रहे आप। 
विज्ञापन


कांग्रेस को भी घेरा
अखिलेश ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होना चाहिए। सबसे बड़ा चमत्कार तो ये देखिए, कि कांग्रेस भी जातिगणना की बात कर रही है। कांग्रेस भी एक्स-रे समाज की बात कर रही है। अरे इतनी पुरानी बात क्यों कर रहे हो, आजकल तो एमआरआई, सीटी स्कैन है। आप तीन महीने में गिन सकते हो जाति। आज टेक्नॉलॉजी है, डेटा अवेलबल है। सबका आधार बना हुआ है। इसमें समय क्यों लगेगा। इसलिए जो एक्स रे की बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने कभी आजादी के बाद से जातिगत गणना रोकी। तीन हजार देने पर सपा प्रमुख ने कहा कि आप सोचिए जो किसान सम्मान राशि दो दे रहे हैं, जो निधि है, उससे किसान को दे रहे हैं आप। यहां पर 1500 करने का दावा कर रहे हो। उप्र में समाजवादियों ने किस समय अपने घोषणा पत्र में लिखा कि 3000 दे देंगे। अगर हम उप्र में तीन हजार दे सकते हैं तो आप मप्र में क्यों नहीं। उप्र में तो 24 करोड़ आबादी वाला राज्य है, जबकि मप्र में तो 7 करोड़ ही आबादी है। हमने तो पढ़ने-लिखने वालों को लैपटॉप दे दिया। सड़कें ऐसी बनाई कि जिसमें हवाई जहाज उतर जाए। बताओ 20 साल में डबल इंजिन की सरकार ने एक भी सड़क ऐसी बनाई हो, जहां इमरजैंसी के समय, वॉर के समय पर हवाई जहाज उतर सके। तो जब उप्र में लागू कर सकते हैं तो मप्र में बहुत आसान है लागू करना।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठ बोलती है भाजपा
अखिलेश ने कहा कि शिवराज और मोदी जी गरीबों को आवास देने की बात बोलते हैं, लेकिन मैं जहां भी जाता हूं वहां खापड़ेल वाली झोपड़ी दिखती है। बीजेपी ऐसी सरकार है जो पहले नोटबंदी करती है फिर 2 हजार के नोट लाती है और कहती है चिप लगा है कहीं से भी ट्रेस कर लेगी और फिर उसे बंद भी कर देती है। जो लोग कहते हैं ये लोग चुनाव में आते हैं, उनको मैं भी बता दूं ये समाजवादी इस बार पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि जहां भी तीसरी पार्टी ने अपने पैर पसारे है वहां से इन पार्टियों को जाना पड़ा है। इसलिए सबका आशीर्वाद मिल लाए तो हम आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा में हम समाजवादी मजबूत होंगे और आने वाले वक्त में जाति जनगणना करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed