फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Shah challenges Kamal Nath; Says If you have courage then debate at intersection over your work

MP Election 2023: शाह ने कमलनाथ को दी चुनौती; कहा- हिम्मत है तो अपने कामों को बताने के लिए चौराहे पर बहस करें

Sat, 28 Oct 2023 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Oct 2023 07:31 PM IST
सार

MP Assembly Election: केंद्रीय गृह मंत्री ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में शनिवार को चुनावी सभा में प्रदेश कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय एक दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हुए हैं। जिस पार्टी में एकता नहीं है, वह प्रदेश कैसे चला पाएगी।

विज्ञापन
MP Election: Shah challenges Kamal Nath; Says If you have courage then debate at intersection over your work
जुन्नारदेव में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जबलपुर में कांग्रेस को घेरा। शाह ने कांग्रेस को तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा बताकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस तीन परिवारों से चल रही। पहला गांधी, दूसरा कमलनाथ और तीसर बंटाधार। शाह ने आगे कहा कि यहां जनता से कोई लेना देना नहीं। आदेश गांधी परिवार का, निर्देश नाथ का और गाली दिग्विजय सिंह यानी बंटाधार खाते हैं। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा और कांग्रेस राम मंदिर को लटका, अटका और भटका रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में शनिवार को चुनावी सभा में प्रदेश कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय एक दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हुए हैं। जिस पार्टी में एकता नहीं है, वह प्रदेश कैसे चला पाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन परिवार कांग्रेस पार्टी चलाते हैं पहला गांधी परिवार, दूसरा कमलनाथ परिवार और तीसरा बंटाधार दिग्विजय सिंह का परिवार। गांधी परिवार निर्देश देता है। कमलनाथ उसका पालन करते हैं और अगर कोई गलती हो जाती है तो चांटा बेचारे दिग्विजय सिंह के गाल पर पड़ता है।
विज्ञापन


वाल्मीकि जयंती के जरिए आदिवासी लोगों को साधा
अमित शाह ने कहा कि छिंदवाड़ा ढेर सारे आदिवासी भाइयों से भरा हुआ क्षेत्र है। मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्र के नेताओं का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। आज वाल्मीकि जयंती है। भगवान वाल्मीकि ने श्री राम के चरित्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वाल्मीकि रामायण की रचना की थी। आज वाल्मीकि जयंती के दिन भगवान वाल्मीकि को भी मैं प्रणाम करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मध्यप्रदेश मनाएगा तीन दिवाली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर साल देश में एक दिवाली होती है। लेकिन इस बार मध्यप्रदेश तीन-तीन दिवाली मनाने जा रहा है। पहले दीपावली तो आप सब मनाते हैं। दूसरी दिवाली मध्यप्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तब मनाई जाएगी। फिर तीसरी दिवाली जब प्रधानमंत्री मोदी के हाथ से श्री राम मंदिर में रामलला की, भगवान श्री राम लाल की स्थापना होगी तब पूरा देश दीपावली मनाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण को लटका रही थी, भटका रही थी 2019 में। मध्यप्रदेश की जनता ने ढेर सारी सीट देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। तो मोदी जी ने चुपचाप एक दिन जाकर इसका भूमि पूजन कर दिया। अब 22 जनवरी को वहां पर रामलला की स्थापना भी होने वाली है।

राहुल गांधी को कहा- रामलला के दर्शन करके आ जाना
गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर राम मंदिर के बहाने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा का अध्यक्ष था तब पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा मंदिर भी बन रहा है, तिथि भी बता दी है। अब जरा दर्शन करके भी हो आइएगा। आपको संतोष मिल जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि चाहे ट्रिपल तलाक का मुद्दा हो, धारा 370 हो या चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजने का मुद्दा हो, नए पार्लियामेंट भवन की बात हो या मातृ शक्ति को रिजर्वेशन देने की बात हो। मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज पूरी दुनिया में भारत के विकास कार्यों की चर्चा हो रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उनको कुछ पॉजिटिव नहीं दिखाई पड़ता। 

चुनाव के बाद शुरू हो जाएगी महादेवपुरी खदान
गृहमंत्री ने कहा कि जो हो गया है, उसकी बात नहीं करेंगे। लेकिन पहलाद पटेल ने उनसे कहा है तो हम बोल देते हैं कि महादेवपुरी कोल माइंस की परमिशन भी नरेंद्र मोदी जी ने दे दी है। चुनाव समाप्त होने दो वह भी चालू हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि पहली बार राष्ट्रपति की कुर्सी पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बैठी हैं। मोदी जी ने देश भर में 10 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का म्यूजियम बनाने का काम किया है। 100 करोड़ रुपये की लागत से रानी दुर्गावती का स्मारक बनाने का काम किया है। रघुनाथ शाह की स्मृति में स्मारक का निर्माण चालू हो चुका है। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय रखने का काम भी हमारे शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

कमलनाथ को दी चुनौती
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जितना मोदी सरकार ने नौ सालों में किया है, कमलनाथ बाबू आप में हिम्मत है अगर। उसका 10 परसेंट भी कांग्रेस ने किया हो तो आप किसी भी चौराहे को तय कर लो। हमारे मध्यप्रदेश की युवा मोर्चा के अध्यक्ष आपसे चर्चा कर लेंगे। कुछ जातिवादी आंदोलन की परछाई में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। पहले दिग्विजय सिंह अकेले प्रदेश को लूटते थे। अब कमलनाथ के साथ मिलकर देश को लूट रहे हैं। उन्होंने घोटाले का जिक्र करते हुए मोजरवेयर घोटाला, अगस्ता घोटाला का जिक्र करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा।




बंटी को कहा, बनेंगे पक्के MLA
इस दौरान अमित शाह ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को मंच पर खड़ा कर उन्हें जनता से रूबरू कराते हुए उनके समर्थन में वोट मांगे। वहीं, जैसे ही विवेक बंटी साहू का नाम उन्होंने लिया तो कहा कि इस बार बंटी साहू पक्के एमएलए बनने वाले हैं। इस दौरान अमरवाड़ा विधानसभा की प्रत्याशी मोनिका बट्टी कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। जबकि अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डेहरिया और विनय भारती ने दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed