फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Scindia reached Vijayraghavgarh, said- If Congress comes, there will be loss

MP Election: विजयराघवगढ़ पहुंचे सिंधिया, कहा- कांग्रेस आई तो होगा नुकसान, लॉक कर चाबी फेंकें महानदी में

Fri, 10 Nov 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 09:13 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को कटनी पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो किसान निधि सहित अन्य योजनाएं लॉक हो जाएंगी। क्योंकि मैंने और संजय पाठक ने उस ओर की दो लोगों की जोड़ियों को काफी करीब से देखा है। 

विज्ञापन
MP Election: Scindia reached Vijayraghavgarh, said- If Congress comes, there will be loss
सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजयराघवगढ़ विधानसभा के औद्योगिक नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की अनेक योजनाओं को गिनाते हुए वोट करने की अपील की। सिंधिया कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए डायलॉग मारते हुए बड़े भाई कहकर तंज कसते नजर आए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्योगिक नगरी कैमोर पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते उन्हें सभा मंच तक ले गए। इन दौरान कांग्रेस का दामन छोड़कर आधा सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो किसान निधि सहित अन्य योजनाएं लॉक हो जाएंगी। क्योंकि मैंने और संजय पाठक ने उस ओर की दो लोगों की जोड़ियों को काफी करीब से देखा है। इसलिए कांग्रेस की सरकार गलती से भी नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन

 

MP Election: Scindia reached Vijayraghavgarh, said- If Congress comes, there will be loss
सिंधिया ने कटनी में कांग्रेस छोड़ कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों से अपील करते हुए सिंधिया ने कहा कि आपने अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति देखा है न, बस उसी तर्ज में कांग्रेस पर बड़ा लॉक लगाकर उसकी चाबी यहां की महानदी में फेंक देना है। आपको बता दें कटनी जिले में लगातार बड़े नेताओं द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है फिर वो चाहे नरेंद्र सिंह तोमर हों या प्रहलाद पटेल, हाल ही स्मृति ईरानी कटनी के विजयराघवगढ़ विधानसभा पहुंची थीं। जहां उन्होंने संजय पाठक के लिए वोट मांगने के वजह उन्हें जिताऊ बताया था। आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के दौरे में पहुंचे स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और कमल का फूल बोलते हुए बीजेपी की अनेक योजनाओं को गिनाया और अंत में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed