फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election Result: All three BJP MLAs win in Shahdol

MP Election Result: शहडोल में भाजपा का गढ़ बरकरार, तीनों विधायक जीते, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Sun, 03 Dec 2023 06:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Dec 2023 06:12 PM IST
सार

MP Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। अगर बात करें शह़डोल की तो यहां भाजपा ने जैतपुर, जयसिंहनगर और ब्यौहारी सीट पर जीत को हासिल किया है। जयसिंहनगर सीट पर जयसिंह मरावी छठवीं बार विधायक बनने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
MP Election Result: All three BJP MLAs win in Shahdol
शहडोल में भाजपा का गढ़ बरकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। शहडोल जिले की जैतपुर, जयसिंहनगर और ब्यौहारी सीट में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। जैतपुर सीट से भाजपा के जयसिंह मरावी कांग्रेस की उमा धुर्वे को हराकर, जयसिंहनगर सीट से मनीषा सिंह ने कांग्रेस के नरेंद्र सिंह मरावी को हराकर और ब्यौहारी से शरद कोल ने कांग्रेस के राम लखन सिंह को हराकर चुनाव जीता है। 

विज्ञापन


जयसिंह मरावी छठवीं बार बनेंगे विधायक
भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता छठवीं बार फिर से विधायक बनने जा रहे हैं। जयसिंह मरावी अभी जयसिंह नगर से भाजपा विधायक थे, पार्टी ने उन्हें जैतपुर सीट से चुनाव लड़ाया और जयसिंह ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


मनीषा सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत
जयसिंह नगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार मनीषा सिंह ने तीनों सीट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बता दें कि मनीषा को जैतपुर से पार्टी ने जयसिंह नगर शिफ्ट किया था, जहां उन्होंने प्रचंड जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सबसे युवा विधायक शरद 
ब्यौहारी सीट से भाजपा विधायक शरद कोल ने दोबारा जीत दर्ज की है। वो दूसरी बार के विधायक कहलाएंगे। शरद कोल ने मतगणना के दौरान पहले राउंड से ही बढ़त बनाई थी, जिसे अंतिम राउंड तक बरकरार रखा। पिछली बार की अपेक्षा शरद की जीत में अंतर कम हुआ है।


अनुपपुर में 2 में भाजपा एक में कांग्रेस
आदिवासी बाहुल्य जिले अनुपपुर में इस बार कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। अनुपपुर से बेसाहू लाल सिंह और कोतमा सीट से दिलीप जयसवाल ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते। वहीं पुष्पराजगढ़ में कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार हीरा सिंह श्याम को चुनाव हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed