फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election Result: After losing in Sheopur, Shivraj came to brainstorm, Mandal President clashed with worker

MP Election Result: श्योपुर में हारने के बाद मंथन करने पहुंचे शिवराज, मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता से भिड़े

Thu, 07 Dec 2023 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर पहुंचे। यहां की हारी सीटों पर उन्होंने मंथन किया। वहीं लाडली बहना के घर भी पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की जीत को लाडली बहनों का आशीर्वाद बताया। 

विज्ञापन
MP Election Result: After losing in Sheopur, Shivraj came to brainstorm, Mandal President clashed with worker
सीेएम शिवराज सिंह चौहान श्योपुर पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से संवाद किया। संवाद के दौरान मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता में बहस हो गई। सीएम चेहरे को लेकर शिवराज ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी तय करेगी। यह पार्टी का काम है। 
विज्ञापन


बता दें कि श्योपुर नगर पालिका ऑडिटोरियम में शिवराज सिंह ने लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भाजपा की जीत हुई है। यह मेरी लाडली बहनों की देन है। हम श्योपुर, विजयपुर में नहीं जीते, लेकिन पूरे मध्य प्रदेश में इतना बहुमत मिलना यह सब लाडली बहनों के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हुआ। इन्हीं के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनी है। मैंने जो बहनों को वचन दिया था अब उसको पूरा करने का समय आ गया है। अब मेरी लाडली बहनों को लखपति बहन बनाऊंगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लाडली बहना के घर पहुंचे शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्रेशर कॉलोनी मैं लाडली बहन मनबर भाई के घर पहुंचे, जहां लाडली बहनों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन के घर स्वल्पाहार कर परिवारजन और बस्ती वासियों से मुलाकात की।

सीएम के सामने ही भिड़े भाजपाई
सीएम के संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपाई आपस में भिड़ लिए। भाजपा के मानपुर मंडल के अध्यक्ष सुमेर सिंह जादौन सीएम के सामने ही भाजपा कार्यकर्ता से भिड़ गए और एक दूसरे पर भितरघात और अन्य पार्टियों में काम करने के आरोप लगाते रहे। साथ ही श्योपुर में भाजपा के प्रत्याशी की हारने की वजह भाजपा पदाधिकारियों को बताया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed