फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Preparation for counting of votes: 80 companies of security forces will be sent to the districts

MP Election: मतगणना की तैयारी: कानून व्यवस्था बनाए रखने को जिलों में भेजी जाएंगी सुरक्षा बलों की 80 कंपनियां

Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
सार

प्रदेश भर में तीन दिसंबर को मतगणना के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलों में सुरक्षा बलों की 80 अतिरिक्त कंपनियां भेजी जाएंगी। अभी स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में 30 कंपनियां तैनात हैं।  

विज्ञापन
MP Election: Preparation for counting of votes: 80 companies of security forces will be sent to the districts
स्ट्रांग रूप की थीलेयर सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग हर उपाय कर रहा है। स्ट्रांग रूम की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद अब मतगणना के दिन के लिए आयोग ने कानून व्यवस्था बनाए रखने जिलों में अतिरिक्त कंपनियां और सुरक्षा जवान भेजे जाएंगे। मतगणना के दिन 80 एसएएफ की कंपनियां अलग-अलग जिलों में भेजी जाएंगी। इसके अलावा रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। मतगणना के दिन शहरों में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए ये जवान तैनात होंगे। मतगणना के दिन किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए फोर्स को जिलों में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


मतगणना स्थल के लिए भी दिए निर्देश
तीन दिसंबर को मतगणना के दिन बिना आईडी के किसी व्यक्ति को प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। अधिकृत व्यक्ति ही काउंटिंग स्थल के आसपास आ जा सकेंगे। मतगणना स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ को एकत्रित होने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षाकर्मियों को मतगणना स्थल के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में भी कानून व्यवस्था को बनाए रखने भीड़ भाड़ वाली जगह पर जवान तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना को रोका जा सके। 
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 30 कंपनियां तैनात 
आयोग ने प्रदेश के मुख्यालय स्तर पर रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए पहली लेयर में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां तैनात की हैं, जिनके द्वारा 24 घंटे पहरा दिया जा रहा है। प्रदेश के बालाघाट, डिंडौरी, मंडला, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जिलों में एक-एक कंपनी तैनात है। इसके अलावा भिंंड और मुरैना में भी एक-एक कंपनी को तैनात किया गया है। बाकी जिलों में आधी आधी कंपनी यानी 40-40 जवान तैनात किए गए हैं। इसके बाद दूसरी लेयर में प्रदेश की फोर्स तैनात है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed