फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Posters against Kamal Nath again put up on the last day of election campaign in Bhopal, written -

MP Election: भोपाल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन फिर लगे कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर, लिख्रा- नहीं चाहिए करप्शननाथ

Wed, 15 Nov 2023 11:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Nov 2023 11:13 AM IST
सार



चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। इससे पहले फिर एक बार कमलनाथ के खिलाफ करप्शननाथ के पोस्टर लगे हैं। 

विज्ञापन
MP Election: Posters against Kamal Nath again put up on the last day of election campaign in Bhopal, written -
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके 48 घंटे पहले आज से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच राजनीतिकों के दौरे से लेकर हमले तेज हो गए है। बुधवार को भोपाल में कई जगह पीसीसी चीफ कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर में कमलनाथ के तस्वीर पर नहीं चाहिए करप्शननाथ लिखा है। साथ ही नीचे एक किसान की हाथ जोड़े फोटो है। दूसरी तरफ एक किसान बंजर भूमि पर बैठा दिखाया है। इनके बीच में लिखा है कि कमलनाथ द्वारा मध्य प्रदेश में सात सिंचाई परियोजनाओं में 877 करोड़ रुपए का घोटाला। यह पोस्टर रानी कमलापति स्टेशन के पास मेट्रो पिलर, साकेत नगर के पास मेट्रो पिलर समेत अन्य जगह लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों की तरफ से एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ पोस्टर वॉर किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी 50 प्रतिशत कमीशन को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed