फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Police action against those playing DJ at loud volume

MP Election 2023: कान फोडू डीजे बजाने वालों पर पुलिस का एक्शन, आचार संहिता के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

Mon, 23 Oct 2023 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:10 AM IST
सार

MP Election 2023: कटनी पुलिस ने कान फोडू आवाज में गाने बजाने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है। करीब एक दर्जन लोगों क म्यूजिक सिस्टम जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
MP Election: Police action against those playing DJ at loud volume
कटनी पुलिस ने जब्त किए स्पीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने तेज ध्वनि में साउंड बॉक्स बजाने वालों पर कार्रवाई करते हुए जब्ती बनाई है। बता दें, एक तरफ देश में नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है जिसमें लोग धूमधाम से मातारानी की प्रतिमा रखते हुए उनके भक्तिमय भजन लगाकर आराधना करते हैं हालांकि मौजूदा स्थिति में पूरे मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल है जिसके चलते आदर्श आचार संहिता लागू है जिसमें लोगो को विभिन्न कार्यों के लिए शासकीय अनुमति की आवश्कता पड़ती है। उसी में से एक साउंड बॉक्स अनुमति, जिसे देते वक्त साउंड बॉक्स की संख्या और गाने की गति कितनी होनी चाहिए निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि कुछ लोग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कान फाडू गाने बजाते हैं ऐसे ही लोगों पर कटनी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए करीब एक दर्जन लोगो पर कार्रवाई करते हुए उनके 20 से अधिक साउंड बॉक्स को म्यूजिक सिस्टम के साथ जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो आदर्श आचार संहिता लागू है लोगों को शुरुआत में ही समझाइश दी गई थी, लेकिन जहां की शिकायतें मिली और जहां नियमों का उल्लंघन हुआ वहां वहां कार्रवाई करते हुए साउंड बॉक्स की जब्ती बनाई है। कार्रवाई कुठला थाने, रंगनाथ, माधवनगर, कोतवाली, विजयराघवगढ़ सहित अन्य थानों में करते हुए 20 से ज्यादा साउंड बॉक्स की जब्ती बनाते हुए की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि लोगों को 10 डेसीबल की गति से साउंड बजाने की अनुमति है लेकिन लोग तीव्र ध्वनि बजा रहे है जिससे ज्यादा उम्र के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें होती हैं ऐसी शिकायतों और स्वत: संज्ञान लेते हुए कईयों पर कार्रवाई करते हुए समझाइश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed