फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: PM will hold 50% more rallies this time to strengthen Modi in the minds of MPs, will give all his

MP Election: MP के मन में मोदी को मजबूत करने PM इस बार 50% ज्यादा रैली करेंगे, 'जंग' जीतने झोंकेंगे पूरी ताकत

Fri, 03 Nov 2023 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Nov 2023 04:59 PM IST
सार


मध्य प्रदेश की सत्ता पर बरकरार रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिनों में ताबड़तोड़ 14 रैलियां करेंगे। 

विज्ञापन
MP Election: PM will hold 50% more rallies this time to strengthen Modi in the minds of MPs, will give all his
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा 20 साल से सत्ता पर काबिज है। इस बार सत्ता विरोधी लहर के चलते मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। प्रदेश की सत्ता में बरकरार रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री प्रदेश में अगले 11 दिनों में ताबड़तोड़ 14 रैलियां करेंगे। यह पिछले बार की तुलना में करीब 50% अधिक है। पिछले विस चुनाव यानी 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16, 18, 20, 24, 25 नवंबर तक 10 रैलियां की थीं। इस बार प्रधानमंत्री 4, 5, 7, 8, 9, 13, 14 और 15 नवंबर को कुल 14 रैलियां करेंगे। हालांकि, रतलाम की रैली को छोड़कर अभी पीएम की रैली का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की जंग जितने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन


भाजपा मोदी के चेहरे पर लड़ रही चुनाव 
इस बार के मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता कह चुके हैं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री भी अपनी रैलियों में कमल के चिन्ह और मोदी को वोट देने की बात कह चुके हैं। यही वजह है कि चुनाव में प्रदेश के दिग्गज नेताओं या प्रत्याशी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को आगे रखा जा रहा है। वहीं, एमपी के मन में बसे मोदी और मोदी के मन में एमपी गीत के साथ ही मोदी और कमल के चिन्ह पर वोट देने की अपील की जा रही है।  
विज्ञापन


मालवा, विंध्य और आदिवासी जिलों पर फोकस
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में मालवा, विंध्य और आदिवासी जिलों को फोकस किया गया है। इससे पहले भाजपा ने विंध्य क्षेत्र को साधने के लिए कई कार्यक्रम किए। प्रधानमंत्री की छह रैली और एक रोड शो मालवा में होगा। इंदौर में प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। इस बार के चुनाव में भाजपा ने आदिवासी वोटरों पर ज्यादा फोकस किया है। दरअसल पिछली बार आदिवासी वोट छिंटकने से भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम से होगी कल शुरुआत, अंतिम रैली 15 को बैतूल में 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को रतलाम में रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली में वह पांच नवंबर को सिवनी के लखनादौन और खंडवा, सात नवंबर को सतना और सीधी, आठ नवंबर को गुना, मुरैना और पथरिया, नौ नवंबर को नीमच और बड़वानी, 13 नवंबर को छतरपुर,14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ, 15 नवंबर को बैतूल में रैली करेंगे।

भाजपा ने दिग्गजों को उतारा मैदान में 
मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर को कम करने के लिए भाजपा ने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री समेत सांसदों को विधायक का चुनाव लड़ा रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह,रीति पाठक और भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता शामिल है। 


राहुल 13 नवंबर को भोपाल में करेंगे पदयात्रा 
कांग्रेस भी का भी शनिवार से महाजनसंपर्क अभियान शुरू हो रहा है। इसमें 4 नवंबर से 15 नवंबर तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की लगातार रैलियां होगी। 4 नवंबर को खरगे की कटंगी और शाहपुरा में रैली, 5 नवंबर को महासचिव प्रियंका गांधी की कुक्षी और इंदौर-5 में रैली, 7 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उज्जैन और ग्वालियर पूर्व में रैली, 8 नवंबर को महासचिव प्रियंका गांधी की सांवेर और खातेगांव में रैली, 9 नवंबर को प्रियंका गांधी का रीवा, 9 नवंबर को राहुल गांधी की नई सराय, अशोक नगर चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा, 10 नवंबर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सतना में कार्यक्रम, 13 नवंबर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिमरनी, उदपुरा और भोपाल के इकबाल मैदान में पदयात्रा। 14 नवंबर को राहुल गांधी की विदिशा, राजनगर, खजुराहो में कार्यक्रम। 15 नवंबर को प्रियंका गांधी की दतिया में और 15 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे का बैतूल के आमला में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed