फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP election: PM Modi will start the road show after Bada Ganpati Darshan

MP election: इंदौर के 119 साल पुराने मंदिर से रोड शो शुरू करेंगे पीएम, गणपति के श्रृंगार में लगते हैं 15 दिन

Tue, 14 Nov 2023 12:59 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election: पीएम मोदी का रोड शो इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से शुरू होकर इंदौर की विधानसभा चार होते हुए इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन पर जाकर खत्म होगा। मोदी का रोड शो सबसे ज्यादा इंदौर एक में रहेगा...
loader
MP election: PM Modi will start the road show after Bada Ganpati Darshan
MP Election: PM Modi - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को इंदौर में रहेंगे। पीएम शाम पांच बजे देवदर्शन कर बड़ा गणपति चौराहे से रोड शो शुरू करेंगे। करीब 45 मिनट का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर 1.6 किमी की दूरी तय करते हुए राजवाड़ा पहुंचेगा। पीएम के इस रोड शो के रास्ते को दोनों तरफ केसरिया कपड़ा लगाकर भगवा कॉरिडोर बनाकर सजाया गया है। पीएम बड़ा गणपति चौराहा से खुली गाड़ी पर सवार होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी गाड़ी पर सवार हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी झाबुआ में सभा को संबोधित करने के बाद इंदौर पहुंचेंगे।

विजयवर्गीय ने यहां से दर्शन कर की थी शुरुआत

पीएम अपने रोड शो की शुरुआत उसी बड़ा गणपति मंदिर से करने जा रहे है, जहां से कैलाश विजयवर्गीय ने उम्मीदवारी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा था, 'सच कह रहा हूं, मैं अंदर से खुश नहीं हूं। इसलिए कि मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा ही नहीं थी। चुनाव लड़ने का एक माइंड सेट होता है। अपने को तो जाना है भाषण देना है। अब अपन बड़े नेता हो गए हैं। हाथ जोड़ने कहां जाएं। भाषण देना है और निकल जाना है। मैंने तो यही सोचा था। 27 सितंबर को टिकट तय होने के बाद कैलाश विजयवर्गीय सपरिवार बड़ा गणपति मंदिर पहुंचे थे। यहां पूजा अर्चना के बाद उन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत की थी।

पीएम मोदी का रोड शो इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से शुरू होकर इंदौर की विधानसभा चार होते हुए इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन पर जाकर खत्म होगा। मोदी का रोड शो सबसे ज्यादा इंदौर एक में रहेगा। बड़ा गणपति से लेकर खजूरी बाजार तक का आधा हिस्सा यानी लगभग एक किमी का क्षेत्र इंदौर एक में आता है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से है। जबकि खजूरी बाजार से राजबाड़ा तक का 300 किमी का हिस्सा इंदौर तीन में आता है। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी गोलू शुक्ला हैं। कांग्रेस से पिंटू जोशी मैदान में हैं। यह दोनों हॉट सीट मानी जा रही हैं। वहीं गोराकुंड चौराहे के पास जाने वाली गली का पूरा क्षेत्र इंदौर चार में आता है।

101 बटुक मंत्रोच्चार से करेंगे पीएम का स्वागत

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी शाम चार बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वे सीधे रोड शो के मार्ग पर पहुंचेंगे। जहां बड़ा गणपति चौराहे पर 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीएम की अगवानी करेंगे। इसके बाद पीएम का रोड शो शुरू होगा। पीएम के रोड के लिए बनाए गए भगवा कॉरिडोर में काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, एकात्म धाम, अयोध्या के राम मंदिर सहित केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को लेकर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। पीएम के रोड शो के रास्ते में ढोल नगाड़े, ताशा पार्टी के साथ ही पीएम की पुष्प वर्षा के साथ अगवानी होगी।

बड़ा गणपति मंदिर
बड़ा गणपति मंदिर - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

क्या है इंदौर के बड़े गणपति मंदिर का इतिहास

पीएम इंदौर के जिस बड़ा गणपति मंदिर से रोड शो की शुरुआत करने जा रहे हैं, उसकी करीब 119 साल पुरानी गणपति की प्रतिमा के श्रृंगार में 15 दिन लगते हैं। बड़ा गणपति मंदिर में श्रीगणेश की बैठी हुई मुद्रा में 25 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित है। माना जाता है कि एशिया में यह सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा है। इस प्रतिमा को बनाने में करीब तीन साल का समय लगा था और इसका निर्माण कार्य 17 जनवरी 1901 को पूरा हुआ।  

गणपति की इस भव्य प्रतिमा के निर्माण में तीर्थ स्थानों का जल, काशी, अयोध्या, अवंतिका और मथुरा की मिट्टी के साथ घुड़साल, हाथीखाना, गौशाला की मिट्टी और रत्नों में हीरा पन्ना, पुखराज, मोती, माणिक के साथ ईंट, बालू, चूना और मेथी के दाने के मसाले का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए अलग-अलग धातुओं का प्रयोग भी किया गया है, जैसे- मुख के लिए सोने और चांदी, कान, हाथ और सूंड़ के लिए तांबा और पैरों के लिए लोहे के सरियों का इस्तेमाल हुआ है।

भगवान की 25 फीट की मूर्ति को सवा मन घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया जाता है। भगवान गणेश के श्रृंगार में करीब 15 दिन का समय लगता है। वर्ष में चार बार यह चोला चढ़ाया जाता है, जिसमें भाद्रपद सुदी चतुर्थी, कार्तिक बदी चतुर्थी, माघ बदी चतुर्थी और वैशाख सुदी चतुर्थी पर चोला और सुंदर वस्त्रों से श्रृंगार किया जाता है। चोले में सवा मन घी और सिंदूर का उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed