फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: On the invitation to Ram temple, Raj Babbar said - Ram belongs to everyone, we will go even if BJ

MP Election: भाजपा पर भड़के राज बब्बर, बोले- राम सबके हैं, हम अयोध्या जाएंगे, मोदी को लेकर कही यह बात

Tue, 14 Nov 2023 04:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मतदाता पर्चियों के साथ राम मंदिर के आमंत्रण बांटने पर कांग्रेस नेता और अभिनेता राम बब्बर ने कहा कि भाजपा आमंत्रण ना दें तब भी हम अयोध्या जाएंगे। हम सनातनी है। पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात। 

विज्ञापन
MP Election: On the invitation to Ram temple, Raj Babbar said - Ram belongs to everyone, we will go even if BJ
कांग्रेस नेता राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप तेज है। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और अभिनेता राज बब्बर ने पीसीसी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मतदाता पर्चियों के साथ राम मंदिर के आमंत्रण बांटने पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। राज बब्बर ने कहा कि राम सबके हैं। वह हमें आमंत्रण ना दें तब भी हम जाएंगे। हम दर्शन करने जाएंगे तो वे क्या कर लेंगे। क्या भगा देंगे राम सबके हैं? उन्होंने कहा कि राम का कोई इनविटेशन बांट रहा है। कोई आदमी बुद्धू नहीं है कि भगवान राम के यह आमंत्रण बांटे।  उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हनुमान का सबसे बड़ा भक्त कमलनाथ है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अयोध्या के राम मंदिर के लोकार्पण में जाएंगे इस सवाल पर कहा कि क्या आप सोचते है कि हम लोग सनातनी नहीं हैं। हम लोग सनातनी है।  
विज्ञापन


एमपी के मन में मोदी थीम को लेकर कहा...
मध्य प्रदेश के मन में मोदी की थीम को लेकर पूछे सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि मैं आप लोगों से दुआ करुंगा कि मोदी जी को मुख्यमंत्री मत बना लेना। इस प्रदेश के बहुत बुरे हाल होंगे। 
विज्ञापन


शिवराज जी इंजन है तो दुर्भाग्य की बात हैं 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मनोरंजन कहने पर राज बब्बर ने कहा कि मुझे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाला बहुत गंभीर नहीं लगता है। क्योंकि उन्हें वही समझ नहीं आ रहा है कि वही अपनी बुराई खुद ही कर रहे हैं। वह शिवराज सिंह चौहान को इंजन बता रहे हैं। यदि शिवराज जी इंजन है तो दुर्भाग्य की बात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी को बुलाकर जांच कराएं 
नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के कथित वीडियो को लेकर राज बब्बर ने कहा कि मैं ईश्वर के सामने हाजिर होकर कहता हूं। यदि उनको लगता है कि कांग्रेस इसके पीछे हैं तो ईडी को बुलाए, जिसका नाम आ रहा है। उसकी भी जांच कराए यदि कांग्रेस पीछे है। कांग्रेस के व्यक्ति को भी जेल भेजा जाए। वहीं, ग्वालियर में सिंधिया के महल पर दिए गए बयान पर राज बब्बर ने कहा कि हम लोग शब्दों पर जाते हैं। आजकल सारे महल होटल में तब्दील हो गए हैं। क्या जरूरी है कि बड़े लोगों के यहां किराए देकर ही जाएं। पर्यटन स्थान बना दें। ताकि गरबी आदमी भी वहां पर जांए और चाय पकोड़े खाए। 
 
संकल्प पत्र में किसी नेता का नाम नहीं 
राज बब्बर ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में इस बार प्रदेश के किसी नेता का नाम नहीं है। संकल्प पत्र में गारंटी मोदी  दे रहे हैं। संकल्प पत्र की गारंटी में मोदी का नाम है। उनकी गारंटी तो बहुत पहले देख चुके हैं। काला धन वापस लाने, दो करोड़ रोजगार देने की गारंटी। उन्होंने कहा कि 18 साल के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महिलाओं को प्रलोभन देने की कोशिश की। लाड़ली बहनों से कहा कि हम तीन हजार रुपए देंगे, लेकिन अपने संकल्प पत्र में कहीं उसका कोई जिक्र नहीं है। 


70 प्रतिशत कुपोषण का कलंक लेकर घूम रहे सीएम 
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज बाल दिवस है। स्कूलों में हमें अच्छा खाना और मिठाईयां मिलती थी। आज दुर्भाग्य है कि इस प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार है। 18 साल के मुख्यमंत्री कहते है कि कुपोषण माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जनता सोचती थी कि भाजपा की सरकार ना आएं। लेकिन वह गलत तरीके से सरकार बनाकर दोबारा कुपोषण का कलंक लेकर घुम रहे है। इस बार फिर जनता ने सरकार बदलने की ठान ली है। इस बार कांग्रेस के दोगुने विधायक जीत कर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed