फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Former Home Minister Mahendra Buddha Singh returns to Congress, Kamalnath gives membership to sev

MP Election: पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध सिंह की कांग्रेस में वापसी, कमलनाथ ने कई नेताओं को सदस्यता दिलाई

Mon, 16 Oct 2023 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई नेताओं कांग्रेस में शामिल हुए। सोमवार को कांग्रेस में पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध सिंह समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
MP Election: Former Home Minister Mahendra Buddha Singh returns to Congress, Kamalnath gives membership to sev
पूर्व मंत्री महेन्द्र बोध ने कांग्रेस में वापसी की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध सिंह की कांग्रेस में वापसी हुई। उनके साथ ही भाजपा के नरसिंहपुर की गाडरवारा सीट से पूर्व प्रत्याशी गौतम पटेल समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन


इन सभी नेताओं को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि यह लोग सच्चाई के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। जिसमें सभी लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। निवाड़ी से उमेश यादव, नरसिंहपुर से गौतम पटेल, भोपाल से डॉ. आर. भारती, सागर से बृज बिहारी चौरसिया, सुसनेर से करण गुर्जर, रायसेन से भंवर लाल पटेल एवं चंदेरी से मुरारी लाल शर्मा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


राहतगढ़ में भाजपा को झटका
सुरखी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष आज राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया। अध्यक्ष गोलू राय प्रियंका सहित अन्य पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ 15 सदस्यीय परिषद में भाजपा के मात्र 5 सदस्य बचे। रविवार को प्रत्याशी घोषित हुए पूर्व जनपद एवं नगर परिषद अध्यक्ष नीरज शर्मा के साथ सभी पार्षदों एवं भाजपा के अन्य नेताओं ने कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की। नीरज शर्मा द्वारा पिछले 2 महीनों में 250 से अधिक गांवों में सभाएं करने के साथ इस नगर पालिका राहतगढ़ के विलय का कदम परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कल ही राजपूत ने अपना चुनाव कार्यालय राहतगढ़ में खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज कांग्रेस में शामिल होने वालों की सूची
  • प्रियंका / गोलू राय,(अध्यक्ष - भाजपा)  
  • पुष्पेन्द्र मीणा (पार्षद - भाजपा) 
  • अनिल ताम्रकार (पार्षद - भाजपा) 
  • राजू अहिरवार (पार्षद - भाजपा) 
  • रुस्तम शाह (पार्षद - निर्दलीय/भाजपा समर्थक)
  • जरीना बी (पार्षद - निर्दलीय/भाजपा समर्थक)
  • लालमिया भाई ( पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष) 
  • जगदीश लोधी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं  लोधी समाज जिला अध्यक्ष)
  • राजू पटेल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा,  जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच)
  • ललित चौबे (पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, एवं अंत्योदय समिति सदस्य)
  • फहीम कुरैशी (पूर्व पार्षद भाजपा एवं अंत्योदय समिति सदस्य)
  • अनिल राय ( जनपद सदस्य एवं भजपा नेता)
  • यूसुफ मंसूरी (निर्दलीय पूर्व पार्षद अध्यक्ष)
  • नसीम कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष, जिला हम्माल यूनियन एवं पूर्व मंडी सदस्य) 
  • दीवान सिंह लोधी (भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed