फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: CM Shivraj said to his beloved sisters, the blessings you gave are amazing, 10th is coming again.

MP News: CM शिवराज का लाडली बहनों को संदेश,बोले- आपने जो आशीर्वाद दिया वो अद्भुत हैं, 10 तारीख फिर आ रही है

Tue, 05 Dec 2023 07:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम शिवराज ने लाडली बहनों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने उनके आशीर्वाद, स्नेह और प्रेम को अद्भुत बताते हुए जीत का श्रेय दिया। 
 

विज्ञापन
MP Election: CM Shivraj said to his beloved sisters, the blessings you gave are amazing, 10th is coming again.
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर लाडली बहनों का आभार जाताया। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि 'मेरी लाड़ली बहनाओं आपने जो आशीर्वाद, स्नेह और प्रेम दिया वो अद्भुत है। अभूतपूर्व समर्थन आपने दिया है, बहनों मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि आपके भाई की सदैव ये कोशिश रहेगी कि आपकी जिंदगी में कोई कठिनाई न रहे, कोई काटा ना रहे। महिला सशक्तिकरण के लिए जब तक मेरी सांस रहेगी, मैं काम करता रहूंगा। मेरी बहनों फिर से 10 तारीख आ रही है। लाडली बहन की राशि अब आपके खाते में फिर डाली जाएगी।  जो कहा है कि क्रमशः बढ़ाते बढ़ाते इसको 3000 तक ले जाएंगे, यह संकल्प पूरा करेंगे। आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे, यही भाई की इच्छा है।  धन्यवाद...। 
विज्ञापन


लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन करने वाले अधिकारी सम्मानित
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का समत्व भवन में सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीरा, प्रमुख सचिवल महिला एवं बाल विकास दीपाली रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा  कि लाड़ली बहना योजना की चर्चा सभी ओर है, यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है, इतिहास में यह सामाजिक क्रांति के रूप में दर्ज होगी। योजना ने महिलाओं का आत्मविश्वास-आत्मसम्मान बढ़ाया है। महिलाओं के प्रति परिवारजन तथा समाज का व्यवहार एवं दृष्टिकोण बदला है। महिलाओं ने योजना का लाभ उठाकर अपने काम आरंभ किए हैं और वे आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed