फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Bhopal City Congress President Monu removed, Sanjeev Saxena's younger brother made councilor Prav

MP Election: भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू को हटाया, संजीव सक्सेना के भाई पार्षद प्रवीण को दी जिम्मेदारी

Fri, 20 Oct 2023 09:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Oct 2023 09:48 PM IST
सार



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को हटा कर दो बार के पार्षद प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
MP Election: Bhopal City Congress President Monu removed, Sanjeev Saxena's younger brother made councilor Prav
इंजी प्रवीण सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान करने के एक दिन बाद ही भोपाल शहर कांग्रेस में संगठनात्मक परिवर्तन किया गया है। भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को हटा कर दो बार के पार्षद प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रवीण सक्सेना इंजीनियर संजीव सक्सेना के छोटे भाई है। संजीव भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से दावेदारी कर रहे थे। इसके चलते यह सीट पर पेंच फंस गया था। इसके बाद गुरुवार देररात पार्टी ने इस सीट पर विधायक पीसी शर्मा को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संजीव सक्सेना टिकट नहीं देने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह चुके थे। सक्सेना के निर्दलीय चुनाव लड़ने से दक्षिण पश्चिम सीट पर भाजपा को फायदा मिल सकता है। जानकारों का कहना हे कि प्रदेश कांग्रेस ने संजीव सक्सेना के छोटे भाई को भोपाल शहर अध्यक्ष का पद देकर उनको बगावत करने से रोक लिया है। हालांकि कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से संजीव सक्सेना का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह को टिकट के बदले समर्थक का पद खोना पड़ा 
वहीं, कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि दिग्विजय समर्थक मोनू सक्सेना को भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। दिग्विजय समर्थक पीसी शर्मा को भोपाल दक्षिण पश्चिम से टिकट के बदले अपना समर्थक का पद खोना पड़ा है। उन्होंने आगे लिखा कि संजीव सक्सेना का टिकट काटा गया। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उनके भाई प्रवीण सक्सेना को अध्यक्ष बनाया गया है। डील जारी...। अजब कांग्रेस-गजब कांग्रेस। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed