{"_id":"6536b9fdde6657374c061c4f","slug":"mp-election-bhopal-3-seats-in-the-rebels-increased-the-tension-of-the-congress-huzur-in-daga-started-public-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: भोपाल में 3 सीटों पर बागियों ने बढ़ाया कांग्रेस का टेंशन, हुजूर में डागा ने शुरू किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: भोपाल में 3 सीटों पर बागियों ने बढ़ाया कांग्रेस का टेंशन, हुजूर में डागा ने शुरू किया जनसंपर्क
Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
सार
भोपाल की हुजूर, उत्तर और बैरसिया सीट पर कांग्रेस के बागियों ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। हुजूर में तो पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने प्रचार भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस
- फोटो : logo
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के टिकट बांटने के बाद सियासी माहौल गरमाते जा रहा है। राजधानी भोपाल की सभी सातों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसके बाद तीन सीटों पर कांग्रेस के बागी और एक सीट पर भाजपा के नाराज कार्यकर्ता टेंशन बढ़ा रहे हैं। भोपाल की हुजूर, उत्तर और बैरसिया सीट पर कांग्रेस के बागियों ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। हुजूर में तो पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने प्रचार भी शुरू कर दिया।
हुजूर सीट पर कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया है। पार्टी ने हुजूर सीट पर आने वाले बैरागढ़ के 55 हजार सिंधियों को साधने के लिए नरेश ज्ञानचंदानी को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर पूर्व विधायक जितेंद्र डागा भी दावेदार थे। टिकट की घोषणा के बाद जितेंद्र डागा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। डागा ने बताया कि उन्होंने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पहले दिन तुमड़ा, बरखेड़ा, पठानिया और भौंरी में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि जनता चाहती हैं कि मैं चुनाव लड़ू। भाजपा ने यहां पर वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
बैरसिया में राम मेहर भी बागी
बैरसिया में कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां पर राम मेहर सिंह भी टिकट की दौड़ में शामिल थे। जयश्री हरिकरण को टिकट मिलने के बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के आवास के बाहर पहुंच कर विरोध जताते हुए मुंडन भी कराया। राम मेहर भी पार्टी से नाराज हैं। वह भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने यहां पर वर्तमान विधायक विष्णु खत्री को टिकट दिया है।
विज्ञापन
उत्तर सीट पर नासिर इस्लाम की एंट्री
उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया है। अब यहां पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नासिर इस्लाम ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दरअसल विधायक आरिफ अकील ने अपना उत्तराधिकारी आतिफ अकील को बनाया। इस सीट पर आरिफ अकील लंबे समय से चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनकी अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों वोटरों में अच्छी पकड़ है। आरिफ अकील के बेटे को टिकट देकर कांग्रेस को सीट पर कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है। यहां से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है।