{"_id":"6534062b52fd4bcd75048c25","slug":"mp-election-aap-enters-election-field-to-compete-with-bjp-congress-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: बीजेपी-कांग्रेस को टक्कर देने चुनावी मैदान में उतरी AAP, कटनी के इन विधानसभा में प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: बीजेपी-कांग्रेस को टक्कर देने चुनावी मैदान में उतरी AAP, कटनी के इन विधानसभा में प्रत्याशी घोषित
Sat, 21 Oct 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:41 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर चुकी है। कटनी में पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
विज्ञापन
कटनी में आप प्रत्याशियों का एलान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के चुनावी रण में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देने आम आदमी पार्टी ने दस्तक दे दी है, जिन्होंने एमपी में 30 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इन 30 लोगों की लिस्ट में कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा भी शामिल है, जिसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा को टिकट देते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
बता दें कि कटनी की मुड़वारा विधानसभा में बीजेपी से संदीप जायसवाल, कांग्रेस से मिथलेश जैन तो आम आदमी पार्टी से सुनील मिश्रा सहित अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। बात करें कटनी जिले की तो यहां नौ लाख 83 हजार 883 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बताया की 1,163 पूरे जिले में मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें से 289 मतदान केंद्र मुड़वारा विधानसभा में बनाएं गए हैं।
विज्ञापन
संवेदनशील केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के लगाने के साथ ही सीआईएसएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे, ताकि लोग निर्भीक होकर वोट डाल सकें। फिलहाल, आने वाले 17 नवंबर को लेकर वोट देकर सभी उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद कर देंगे, जिसका फैसला तीन दिसंबर को कृषि उपज मंडी में किया जाएगा।
विज्ञापन
