{"_id":"653a81c9070fa008a8086705","slug":"mp-election-29-candidates-filed-nomination-forms-in-bhopal-on-the-fourth-day-narela-submitted-the-highest-nu-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: भोपाल में चौथे दिन 29 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरे, नरेला में सबसे ज्यादा 13 नामांकन जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: भोपाल में चौथे दिन 29 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरे, नरेला में सबसे ज्यादा 13 नामांकन जमा
Thu, 26 Oct 2023 08:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:42 PM IST
सार
भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन भरने के चौथे दिन 29 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। मंत्री सारंग अपना नामांकन पत्र भरने स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को 29 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। नामांकन पत्र 30 अक्टूबर 2023 सोमवार तक प्राप्त किए जायेंगे। ऐसे में अब सिर्फ दो दिन ही प्रत्याशी नामांकन भर पाएंगे। चतुर्थ शनिवार 28 एवं रविवार 29 अक्टूबर शासकीय अवकाशों में नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संविक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को होगी और इच्छुक प्रत्याशी 2 नवंबर गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे।
भोपाल स्कूटी पर फॉर्म करने पहुंचे
भोपाल की नरेला विधानसभा सीट के लिए मंत्री विश्वास सारंग स्कूटी से नामांकन फार्म भरने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहीं, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा ने मंदिर में पूजा करने के बाद नामांकन जमा करने पहुंचे। मध्य विधानसभा क्षेत्र से ध्रुवनारायण सिंह ने अपना नामांकन जमा किया।
पीसी शर्मा समेत तीन ने नामांकन भरा
कांग्रेस की तरफ से दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से पीसी शर्मा, मध्य विधानसभा से आरिफ मसूद और हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी ने अपने नामांकन फॉर्म जमा किए। वहीं, उत्तर से आतिफ अकली और गोविंदपुरा से रवींद्र साहू झूमरवाला ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
नरेला में सबसे ज्यादा 13 नामांकन जमा
149-बैरसिया में 1, 150-भोपाल उत्तर में 3, 151-नरेला में 13, 152-भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 3, 153-भोपाल मध्य में 3, 154-गोविंदपुरा विधानसभा में 3 पत्र एवं 155-हुज़ूर विधानसभा में 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।