फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 Workers took to streets in protest against Congress candidate in Niwari

MP Election 2023: निवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, पुतला फूंका

Sat, 21 Oct 2023 04:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 04:43 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी का पुतला फूंका और नारेबाजी की

विज्ञापन
MP Election 2023 Workers took to streets in protest against Congress candidate in Niwari
कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 229 विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसी लिस्ट में निवाड़ी विधानसभा से कांग्रेस ने अमित राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रत्याशी अमित राय का विरोध करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमित राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं और उनके कांग्रेस में आते ही उनका टिकट फाइनल कर दिया गया। पदाधिकारी बोले कि हम लोग कई साल से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिन पहले ही किसी बीजेपी का व्यक्ति कांग्रेस की सदस्यता लेता है और उसे टिकट दे दिया जाता है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने एक मीटिंग आयोजित की, जिसमें सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के द्वारा दिए गए टिकट को गलत ठहराया और उसे बदलने की मांग की, नहीं तो सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय का पुतला भी फूंक दिया और साथ ही प्रत्याशी अमित राय को खनिज  माफिया और भू माफिया के नारेबाजी कर टिकट बदलने की मांग करते नजर आए। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी का कहना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि उनके द्वारा कार्यकर्ताओं में टिकट वितरण के बाद पनप रहे रोष की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed