{"_id":"653482daac20a9d35e0b2fa5","slug":"mp-election-2023-ticket-of-former-mla-pandit-ramesh-dubey-canceled-supporters-angry-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की टिकट कटी, समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की टिकट कटी, समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
Sun, 22 Oct 2023 07:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 07:33 AM IST
सार
MP Election 2023: पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की टिकिट कटने से उनके समर्थक नाराज हैं। रविवार को भाजपा की पांचवी सूची आने के बाद उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नारेबाजी करते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की टिकिट कटने से नाराज उनके समर्थकों ने छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं यहां नारेबाजी करते हुए अपने इस्तीफे पार्टी कार्यालय के बाहर सौंपते हुए लखन वर्मा की टिकट रद्द करने की मांग की। रविवार को जैसे ही चौरई विधानसभा क्षेत्र से लखन वर्मा को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, उसके बाद से ही दुबे समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। लगभग 100 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला पंडित रमेश दुबे के निवास से छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय तक पहुंचा, जहां पर पंडित रमेश दुबे के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, और प्रदेश संगठन के नाम अपने इस्तीफे सौंप दिए।
ऐन वक्त पर बदला गया टिकट, उठाए गए सवाल
गौरतलब है कि पहले चौरई विधानसभा क्षेत्र से पंडित रमेश दुबे को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, आज जब लिस्ट आई तो लखन वर्मा का नाम घोषित किया गया जिसके बाद पंडित रमेश दुबे के समर्थकों ने अनूठा विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐन वक्त पर बदला गया टिकट, उठाए गए सवाल
गौरतलब है कि पहले चौरई विधानसभा क्षेत्र से पंडित रमेश दुबे को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, आज जब लिस्ट आई तो लखन वर्मा का नाम घोषित किया गया जिसके बाद पंडित रमेश दुबे के समर्थकों ने अनूठा विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
