{"_id":"65323d8f87a98e84fa0c5d5c","slug":"mp-election-2023-supriya-srinath-attacked-the-government-said-scams-and-corruption-in-the-state-took-debt-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर बोला हमला,बोली-प्रदेश में घोटाले ओर भ्रष्टाचार करने लिया कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर बोला हमला,बोली-प्रदेश में घोटाले ओर भ्रष्टाचार करने लिया कर्ज
Fri, 20 Oct 2023 02:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:12 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश सरकार बड़ा हमला बोला है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में घोटाले और भ्रष्टाचार करने के लिए प्रदेश सरकार ने कर्ज लिया। इस समय प्रदेश सरकार पर चार लाख करोड़ रुपए का कर्जा है। इसका 20 हजार करोड़ रुपए शिवराज सरकार ब्याज चुकाती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति के ऊपर 40 हजार रुपए का कर्जा है। एक लाख करोड़ रुपए का कर्जा पिछले दो सालों में लिया गया। जिसके चलते पांच साल में कर्जा भी दोगुना हो गया। उनहोंने कहा कि एक तरफ कर्जा बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश में आमदनी बढ़ाने, निवेश, रोजगार देने कोई सख्त कदम नहीं उठाएग गए।
श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बेलगाम है। हमारे पास घोटालों की लिस्ट है। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं का भविष्य अंधकार छाया हुआ है। यहां पर पद खाली पड़े हुए, लेकिन नियुक्तियां नहीं दी जा रही है। प्रदेश में एक भी बड़ा निवेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोग बेरोजगार घुम रहे हैं। श्रीनेत ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर महंगाई से जनता को राहत दिलाने कोई कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो जो वादे किए है उनको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में हमने वादे पूरे किए हैं। कांग्रेस के वादे हैं यह जुमले नहीं हैं।