फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Rebellion in Congress after second list, protests in Jawra, Burhanpur, Rewa, Seoni Malwa, Se

MP Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची के बगावत बढ़ी, जावरा-बुरहानपुर-रीवा-सिवनी-देवास-इंदौर में प्रदर्शन

Fri, 20 Oct 2023 01:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने के बाद टिकट कटने से नाराज दावेदारों ने विरोध तेज कर दिया है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Rebellion in Congress after second list, protests in Jawra, Burhanpur, Rewa, Seoni Malwa, Se
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 230 में से 229 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। बैतूल जिले की आमला सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी यहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को प्रत्याशी बना सकती है। बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं होने से मामला कोर्ट में है। गुरुवार देर रात तीन प्रत्याशियों के टिकट बदलने के साथ कांग्रेस ने 88 नाम की दूसरी सूची में घोषणा कर दी। इसके बाद कई जगह बगावत शुरू हो गई है। टिकट कटने से नाराज दावेदारों ने जावरा, बुरहानपुर, रीवा, सिवनी मालवा, सेमरिया में विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर से कांग्रेस को चुनाव में नुकसान हो सकता है। वहीं, पार्टी भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई हैं। 
विज्ञापन


महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा 
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कविता पांडे ने दूसरी सूची आने के बाद पार्टी के सभी पदो से इस्तीफा दे दिया। कविता पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने आप को मुक्त करती हूं। धन्यवाद। कविता पांडे रीवा से टिकट की दावेदारी कर रही थी। रीवा शहर से पार्टी ने राजेंद्र शर्मा को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


रतलाम ग्रामीण और जावरा सीट पर विरोध
कांग्रेस की दूसरी सूची जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने रात में ही जावरा में कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का पुतला फूंका। यहां से वीरेंद्र सोलंकी और डीपी धाकड़ दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शीर्ष नेतृत्व से टिकट बदलने की मांग की है। वहीं, रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह डिंडौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस नेता उनको बाहरी बताकर विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरहानपुर में शेरा का विरोध 
कांग्रेस ने बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया है। यहां पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार घोषित करने की मांग की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने शेरा पर भरोसा जताया है। इसके विरोध में रात में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेरा का पुतला फूंका। देवास की खातेगांव सीट से दीपक जोशी का विरोध बढ़ रहा है। वहीं इदौर की महू सीट से रामकिशोर शुक्ला को लेकर विरोध हो रहा है। 
 
सिवनी मालवा में भी विरोध 
नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में कांग्रेस ने अजय बलराम को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी दावेदारी कर रहे है। कांग्रेस की सूची आने के बाद रघुवंशी के समर्थकों ने देरात नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्णय को गलत बताते हुए टिकट वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

 
सेमारिया में भी कार्यकर्ता नाराज 
रीवा जिले की सेमारिया सीट पर कांग्रेस ने अभय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। अभिय मिश्रा  कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन अभी कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। इसके पहले ही पार्टी ने दूसरी सूची में उनको प्रत्याशी बना दिया। स्थानीय कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़कर आने-जाने वालों को टिकट देने से नाराजगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed