फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Re-polling will be held tomorrow in Polling Station-71 Kishupura of Ater Assembly Constituen

MP Election 2023: भिंड अटेर मतदान केंद्र-71 किशुपुरा में गड़बड़ी के आरोप, 21 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

Sun, 19 Nov 2023 06:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Nov 2023 06:57 PM IST
सार

भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-71 किशुपुरा में 21 नवंबर को पुनर्मतदान होगा। चुनाव आयोग ने भिंड जिला कलेक्टर को पुनर्मतदान की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Re-polling will be held tomorrow in Polling Station-71 Kishupura of Ater Assembly Constituen
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला,

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस की तरफ से बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर दोनों ही पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से मिली थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-71 किशुपुरा में 21 नवंबर को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। यहां पर अमिट स्याही बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जाएगी। मतदान दल 20 नवंबर को सामग्री लेकर रवाना होंगे। आयोग ने जिला कलेक्टर को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर गड़बड़ियों को लेकर जानकारी मंगाई जा रही है। इसके बाद आयोग को शिकायत की जाएगी। दोनों ही दलों की तरफ से फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed