फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Rameshwar Sharma said - Sanatan opponents will get a befitting reply in the elections, Diwal

MP Election 2023: रामेश्वर शर्मा बोले-चुनाव में सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा,22 को फिर दिवाली मनेगी

Sat, 11 Nov 2023 09:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत की। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Rameshwar Sharma said - Sanatan opponents will get a befitting reply in the elections, Diwal
हुजूर से विधायक और भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चुनाव में सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। रामेश्वर शर्मा की हुजूर सीट में ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाके हैं। उन्होंने लखापुर गांव में जनसंपर्क के दौरान अमर उजाला से बातचीत की।  
विज्ञापन


सवाल: आपको चुनाव का माहौल कैसा नजर आ रहा है? 
रामेश्वर शर्मा- विकास का माहौल है, लाडली बहना का माहौल है। सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का माहौल है।
 
सवाल: कांग्रेस का आरोप है कि विकास की बात करने की जगह सनातन और राम बीच में आ जाते हैं? 
रामेश्वर शर्मा- हम राम की बात क्यों नहीं करें। हम राम की औलाद हैं। हम राम के बेटे हैं। उनके बाप-दादाओं को राम के नाम पर शंका है, इसलिए वह राम की बात नहीं करते हैं। हम सीना ठोंक कर कहते हैं कि बाबरी मस्जिद का ढांचा टूटा और अब राम मंदिर बन रहा है। अब आनंद की लहर है। जब 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठित होंगे पूरा हिंदुस्तान फिर से दिवाली मनाएगा। 
विज्ञापन


सवाल: आप इस बार किन मुद्दों के साथ में चुनाव में जा रहे हैं? 
रामेश्वर शर्मा- हमने सड़क बनाई, पुलिया, रोड और हाईवे बनाए। गांव गांव सड़कें पहुंचाईं। 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई। किसानों को किसान सम्मान निधि दी। गरीबों का मुफ्त इलाज किया। कांग्रेस बताए उन्होंने एक गरीब का इलाज किया हो? आज नरेंद्र मोदी जी ने 77 करोड़ हिंदुस्तानों को पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान कार्ड दिया है। हर किसान के खाते में पैसा डल रहा है। कांग्रेस ने चव्वनी किसी को नहीं दी। गरीबों के आयुष्मान कार्ड बन रहे है। प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। मोदी है तो मुमकिन है। मोदी है तो पाकिस्तान का भी सत्यानाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: कांग्रेस का आरोप है कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा। 
रामेश्वर शर्मा- कांग्रेस को ही खाद नहीं मिल रहा। कांग्रेस को पानी नहीं मिल रहा। कांग्रेस की बोरी में दीमक लग गई है। कांग्रेस खुद ही दीमक है। इसलिए कांग्रेस अपना खुद ही इलाज करें। 

सवाल: राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की नई परिभाषा बता रहे हैं? 
रामेश्वर शर्मा- मध्य प्रदेश में जहां जहां राहुल गांधी जाएंगे। वहां हम दोगुनी ताकत से चुनाव जीतेंगे। जहां जहां दिग्विजय सिंह, सोनिया गांधी जाएंगे हम वहां वहां सीटें जीतेंगे। कांग्रेस का कोई भी नेता कहीं भी चला जाए हम 100 प्रतिशत सीटें जीत रहे हैं। हम डेवलपमेंट के बल पर, जय जय श्री राम के बल पर चुनाव जीत रहे हैं। राम है तो रामराज्य है।

सवाल: भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दिग्गजों की फौज उतार दी? सीएम का चेहरा कौन है? 
रामेश्वर शर्मा- हमारे पास दिग्गज है ना। इसलिए हमने उतारे हैं। उनके पास कहां हैं। उनके पास सिर्फ एक ही घूम रहा है। हमारे पास 100 नहीं हजार दिग्गज हैं। यहां गांव का बेटा भी मुख्यमंत्री बन सकता है। राहुल का फोटो टांगते टांगते कई जवान लड़के आज बूढ़े हो गए। 


सवाल: भाजपा के कितनी सीटे जीतने का अनुमान है? 
रामेश्वर शर्मा- इस बार भाजपा 150 सीटें जीत रही है। 

सवाल: पिछली बार रामेश्वर शर्मा मंत्रियों की रेस में शामिल थे?
रामेश्वर शर्मा- देखिए, रामेश्वर शर्मा 12 घंटे  सीएम, मंत्री, संत्री, चौकीदार सब है। रामेश्वर शर्मा ने जितने काम किए हैं। इतने तो मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने भी नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed