फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 Priyanka Gandhi Address Rally in Dhar Indira Gandhi

MP Election 2023: प्रियंका ने इंदिरा गांधी को महापुरुष कहा...गलती का अहसास होने पर ये बोलीं; भाजपा का तंज

Thu, 05 Oct 2023 03:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

MP Election 2023: धार में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी अपनी दादा इंदिरा गांधी की बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा-'मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी। कुछ ही सेकंड में गलती का एहसास होते हुए उन्होंने कहा- नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं'।

विज्ञापन
MP Election 2023 Priyanka Gandhi Address Rally in Dhar Indira Gandhi
भाषण के दौरान गलती कर गईं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को प्रदेश के धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंचीं और जैन तीर्थ के दर्शन कर सभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी को महापुरुष बता गईं। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा ने भी तंज कसा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी का जिक्र कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा-'मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थीं। कुछ ही सेकंड में गलती का एहसास होते हुए उन्होंने कहा- नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं'। अब भाजपा नेता प्रियंका के इस बयान को गांधी परिवार का गुमान बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका इंदिरा गांधी को जनता की सेवक नहीं, बड़ी हस्ती बता रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश की जनता को दी ये गारंटी
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस सरकार बनने पर कई योजनाएं शुरू करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा- प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों के कर्ज फिर से माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। 200 यूनिट बिजली हाफ दर पर मिलेगी। पुरानी पेंशन फिर से लागू करेंगे। 5 हॉर्स पावर बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। गैस सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह खाते में मिलेंगे। 

भाजपा को हटाइए, कांग्रेस को जिताइए
प्रियंका ने कहा- मैं सिर्फ वो बातें करना चाहती हूं कि जो सच है। ये देश आपका है, ये प्रदेश आपका है, ये भविष्य आपका है तो जिम्मेदारी भी आपकी है। कांग्रेस पार्टी भी आपकी है, हम सब भी आपके हैं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसे हल्के में मत लीजिए। संविधान ने आपको बड़ी शक्ति दी है। अब बहुत देख लिया, भाजपा से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को जिताइए। 

पीएम मोदी के दौरों पर बोला हमला
प्रियंका ने कहा कि चुनाव आते ही सरकार ने घोषणाएं शुरू कर दी हैं। मोदीजी हर दो दिन में आकर उद्घाटन कर रहे हैं। 18 साल से ये याद क्यों नहीं आया। क्या उन्हें समय नहीं मिला। जागो और इनको सिखाओ। ये किसानों के जीवन में मुश्किल डाल रहे हैं कि ये भीख मांगें। बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षकों के करीब 70 हजार, डॉक्टरों के 90 फीसदी पद खाली है। सर्जन के 90 फीसदी, फिजीशियन के 90 फीसदी और बच्चों के डॉक्टर के 90 फीसदी से ज्यादा पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed