फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 News: PM Modi in Satna Today Targeted Congress Party in Election Rally

MP Election 2023: पीएम मोदी ने सतना की चुनावी सभा में कहा- मतदान से पहले कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया

Thu, 09 Nov 2023 01:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Nov 2023 01:56 PM IST
सार

PM Modi Satna Visit: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव प्रचार के लिए सतना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशभर में करीब 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए। जिनका जन्म भी नहीं हुआ था, कांग्रेस सरकार उनके नाम से तिजोरी से पैसे निकालती थी। ये पैसे कांग्रेस के चेले-चपाटों की जेब में जाते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर एमपी में कांग्रेस आई तो योजनाएं बंद कर देगी।

विज्ञापन
MP Election 2023 News: PM Modi in Satna Today Targeted Congress Party in Election Rally
सतना में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सतना की चुनावी सभा में कहा कि 'मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। PM ने वादा करते हुए कहा, 'अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। जिन्हें अभी भी घर (PM आवास) नहीं मिला है, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर PM आवास का काम तेजी से शुरू होगा। ये मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। यह बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। यह बात है राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम मानें अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है।

विज्ञापन


एक वोट में त्रिशक्तियां, यानी तीन कमाल
पीएम मोदी ने कहा कि MP के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा। यानी एक वोट, तीन कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देशभर में करीब 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए। जिनका जन्म भी नहीं हुआ था, कांग्रेस सरकार उनके नाम से तिजोरी से पैसे निकालती थी। ये पैसे कांग्रेस के चेले-चपाटों की जेब में जाते थे। मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। कांग्रेस के करप्शन राज में बिचौलियों की मौज थी। इस पर भी ताला लगा दिया।


कांग्रेस आई तो योजनाएं कर देगी बंद
MP में कांग्रेस ने आपके सामने 2 ऐसे नेता खड़े किए हैं, जो कई दशकों से मध्यप्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं। आजकल दोनों एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि ये सतना की ही ताकत और सामर्थ्य है कि बंदूक की नली से संगीत के सुर निकलते हैं। विश्व में जब चारों तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही हैं, भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समुदाय को सतना की इस धरती का ये बहुत ही सशक्त संदेश है।


विंध्य की 30 विधानसभा सीटों को किया कवर
PM की सतना की सभा ने विंध्य की 30 विधानसभा सीटों को कवर किया। सतना की 7 तो रीवा जिले की 8 सीटों पर इसका सीधा असर पड़ा। छतरपुर की सभा से छतरपुर की 6, पन्ना की 3, टीकमगढ़ की 3, निवाड़ी की 2 सीट को PM कवर करेंगे। यह सभा बुंदेलखंड की 26 सीटों पर असर डालेगी। नीमच की सभा से नीमच की 3, मंदसौर की 4 सीट को कवर करेंगे। निमाड़ के दूसरे जिलों में भी इस सभा का असर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed