फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 Nitin Gadkari says in Parasia will run metro train from Nagpur to Chhindwara

MP Election 2023: परासिया में गडकरी बोले, नागपुर से छिंदवाड़ा तक चलाएंगे मेट्रो ट्रेन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 14 Nov 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 03:34 PM IST
सार

MP Election 2023: बीजेपी की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की सरकार आपकी हर कामना को पूरी करेगी। बीजेपी की सरकार बनेगी तो विकास की रफ्तार बढ़ेगी। ये बातें केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में कही।

विज्ञापन
MP Election 2023 Nitin Gadkari says in Parasia will run metro train from Nagpur to Chhindwara
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परासिया में बीजेपी प्रत्याशी ज्योति डेहरिया के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री से अनुमति मिलने के बाद छिंदवाड़ा से नागपुर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी, जो 140 की रफ्तार पर भागेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का यह चुनाव आप सबके भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। पिछले 10 साल में मध्यप्रदेश में और दिल्ली में दोनों जगह पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। डबल इंजन की सरकार और इस सरकार ने 10 साल में देश के लिए क्या किया है और मध्यप्रदेश के लिए क्या किया, यह आपने आपकी आंखों से देखा है।
विज्ञापन


मैं बताना चाहता हूं कि हमारे देश में मध्यप्रदेश कला में एक बीमारू राज्य के रूप में था, पर इस 10 साल में मोदी और शिवराज जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का विकास हुआ है। अब मध्यप्रदेश प्रगतिशील संपन्न राज्य बन गया है। गांव गरीब मजदूर किसान का कल्याण हुआ है। सिंचाई का क्षेत्र बड़ा हुआ है और भारत सरकार ने कृषि विकास के दर में जो पुरस्कार दिया, वह पहला पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी शासित शिवराज जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी बटन दबाओ की राहुल गांधी और कमलनाथ कुर्सी से चार इंच ऊपर उठ जाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कमलनाथ और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मतदाता भाइयों 17 नवंबर को मतदान करने जाओ तो कमल की बटन दबाओ। कमल की बटन दबाओगे तो राहुल गांधी और कमलनाथ कुर्सी से चार इंच ऊपर उठ जाएंगे, उन्हें ऐसा करंट लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed