फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: MP Nakul Nath Predicts Date Of Administering Oath For Kamal Nath

MP Election 2023: कमलनाथ के सांसद बेटे नकुल की भविष्यवाणी, बता दिया कि पिताजी कब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Tue, 31 Oct 2023 05:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 31 Oct 2023 05:26 PM IST
सार

MP Election 2023: नकुल नाथ का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे बता रहे हैं कि तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद उनके पिता मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे? 

विज्ञापन
MP Election 2023: MP Nakul Nath Predicts Date Of Administering Oath For Kamal Nath
कर्मचारी मोर्चा को संबोधित करते हुए नकुल नाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुल नाथ ज्योतिष बन गए हैं। पहले उन्होंने अपनी संसदीय सीट की तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषित की। बाद में जब कांग्रेस की लिस्ट आई तो यही नाम उसमें शामिल रहे। अब नकुल नाथ बोले हैं कि सात दिसंबर को कमलनाथ फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ आउटसोर्स मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस के वचन पत्र में आउटसोर्स, अस्थायी एवं संविदा तथा अनुकम्पा नियुक्तियों सहित सभी विभागों के निष्कासित कर्मचारियों की मांगों का निराकरण पहली कैबिनेट बैठक में करने का वादा किया गया है। नकुल नाथ ने कार्यक्रम में कहा कि हमने आपकी मांगों को अपने वचन पत्र में शामिल कर लिया है। तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। इसके बाद सात दिसंबर को कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में जरूर आइएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी मोर्चा के कार्यक्रम में नकुलनाथ ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार बनते ही उनकी मांगों का सबसे पहले निराकरण कराया जाएगा। वह खुद उन लोगों की बात रखेंगे। अभी सभी लोग कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए काम करें। उन्होंने सात दिसंबर को कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण भी कर्मचारियों को दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed