{"_id":"65257e8b205b77d3c4093879","slug":"mp-election-2023-mp-laboratory-of-rss-girish-gautam-counterattack-on-this-statement-of-rahul-gandhi-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: 'मध्यप्रदेश है RSS की प्रयोगशाला', राहुल गांधी के इस बयान पर MP विधानसभा अध्यक्ष का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: 'मध्यप्रदेश है RSS की प्रयोगशाला', राहुल गांधी के इस बयान पर MP विधानसभा अध्यक्ष का पलटवार
Tue, 10 Oct 2023 10:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:10 PM IST
सार
MP Election 2023: 'मध्यप्रदेश है RSS की प्रयोगशाला' कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, सनातन धर्म को आरएसएस की प्रयोगशाला कहा जाता है तो हमें स्वीकार है कि हम उस प्रयोगशाला में हैं।
विज्ञापन
रीवा में पत्रकार वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटलकुंज, रीवा में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा सीधी जिले में दिए गए प्रयोगशाला वाले बयान पर पलटवार किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, अगर हम सनातन धर्म को सही सलामत रखे हैं और अगर इसे RSS की प्रयोगशाला कहते हैं तो यह हमें स्वीकार है। इसके आलावा रीवा में आयोजित पंजाब के सीएम भगवंत मान के रोड शो को लेकर भी तंज कसा।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने चुनावी मुद्दों को लेकर कहा, पांच साल में हमने जो काम किए हैं, उन मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। आधार पर एक आने वाली काम की जब हम घोषणा करते हैं तो पिछला वाला काम करके हम यह बताना चाहते हैं कि हम घोषणा करने के बाद अमल करते हैं तो जनता हम पर विश्वास करती है कि हमने जो घोषणाएं की हैं, उसे पूरा किया है। एक नहीं दोनों मुद्दे होते हैं, हमने जो काम किया है और जो भविष्य में काम करेंगे, उसको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
दरअसल, राहुल गांधी मंगलवार को विंध्य के दौरे पर रहे और वह चुनावी सभा को संबोधित करने शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने बयान देते हुए कहा था कि BJP-RSS की प्रयोगशाला गुजरात नहीं मध्यप्रदेश है। क्योंकि यहां घोटालों के सारे प्रयोग किए गए हैं। गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा, सनातन धर्म को हम अगर सही सलामत रखें और अगर इसे प्रयोगशाला कहा जाता है तो हम इसको स्वीकार करते हैं कि हम प्रयोगशाला में हैं। सनातन धर्म पर हमला करने वालों को यदि ऐसा माना जाए कि वो विकास के पुरोधा हैं तो ऐसा विकास हमें नहीं चाहिए। हमारा सनातन भी चाहिए, हमारा धर्म भी चाहिए। हमारी आस्था भी चाहिए हमें, क्षेत्र और प्रदेश का विकास भी चाहिए। सारी चीजों को एक सामान जैसा बैठाकर हमें काम करने की आवश्यकता है, हम इस विचार धारा के हैं।
विज्ञापन
चुनाव लोकतंत्र महापर्व यहां सबको डुबकी लगाने का अधिकार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा, लोकतंत्र का यही तो पर्व है, जिसमें सबको शामिल होना गंगा नदी में जब महाकुंभ का आयोजन होता है और हम गंगा के भीतर स्नान करने जाते तो क्या किसी को रोका जाता है। चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसमें सबको आने का और दो डुबकी लगाने का अधिकार है। अब वह गंगा मैया की कृपा है कि किसको आशीर्वाद देती हैं, किसको नहीं देती हैं तो डुबकी लगाने दीजिए, वो भी आएंगे सब आएंगे और डुबकी लगाएंगे।
