{"_id":"65328afb6dee52778e0cdf9c","slug":"mp-election-2023-kamalnath-targets-shivraj-says-youth-are-ready-to-spoil-your-political-future-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना, बोले-नौजवान आपका राजनीतिक भविष्य बिगाड़ने तैयार हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना, बोले-नौजवान आपका राजनीतिक भविष्य बिगाड़ने तैयार हैं
Fri, 20 Oct 2023 07:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 20 Oct 2023 07:43 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने मध्य प्रदेश को बेरोजगारों का प्रदेश क्यों बना दिया है? प्रदेश के नौजवानों से आपकी क्या दुश्मनी है? आपने क्यों उनके भविष्य को अंधकार की गर्त में झोंक दिया है? आज प्रदेश में करीब 40 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। जिन नौजवानों के वर्तमान और भविष्य को अपने खराब किया है, वह अब आपका राजनीतिक भविष्य बिगाड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के नौजवानों को बताना चाहता हूं कि एक महीने बाद कांग्रेस की जो सरकार बनेगी, वह सरकार नौजवानों के लिए 10 बड़े काम करेगी।
यह 10 बड़े काम गिनाएं
1. सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे,
2. 2.00 लाख सरकारी पद भरेंगे।
3. प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए पद निर्मित कर भरेंगे।
4. प्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस हेतु आगे बढ़ेंगे।
5. प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देंगे।
6. पिछले 18 वर्षों से लंबित भर्तियां - शिक्षकों, पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, नर्स आदि की भरी जाएंगी।
7.युवा स्वाभिमान के अंतर्गत जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 से 3000/- रूपए तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता देंगे।
8.भोपाल में प्रोफेशनल हब बनाएंगे।
9. मध्यप्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करेंगे।
10. उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।