फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 KamalNath says What if Shivraj is not CM he is an actor and will acting

MP Election 2023: कमलनाथ का तंज, शिवराज CM नहीं रहेंगे तो क्या हुआ, अच्छे एक्टर हैं मुंबई जाकर अभिनय करेंगे

Sat, 11 Nov 2023 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

MP Election 2023: निवाड़ी और पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय और नितेंद्र सिंह राठौर के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ निवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार तंज कसा।

विज्ञापन
MP Election 2023 KamalNath says What if Shivraj is not CM he is an actor and will acting
निवाड़ी में कमलनाथ की सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को निवाड़ी जिले में पहुंचे। वहां उन्होंने अपने निवाड़ी विधानसभा और पृथ्वीपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड आते हुए एक बात का बहुत दुख होता है, मैं केंद्र में मंत्री था और कांग्रेस की सरकार थी। हमने आठ हजार करोड़ का बुंदेलखंड पैकेज बनाया, आठ हजार करोड़ रुपये मध्यप्रदेश भेजे। लेकिन यह बुंदेलखंड पैकेज तो नहीं रहा, बुंदेलखंड घोटाला बन गया। आठ हजार करोड़ में से किसी को कौड़ी भर का भी फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, एक करोड़ नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह हर 10 महीने में घोषणा करते हैं, एक लाख नौजवानों को रोजगार दूंगा, पर शिवराज सिंह की नीति तो छोड़िए उनकी नियति ही खराब है। किस तरह उनकी घोषणा की मशीन चलती है, ढाई हजार घोषणा उन्होंने पांच महीने में किए। आज पांच महीने में घोषणा मशीन डबल स्पीड पर चलने लग गई। झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चलने लग गई, शिवराज सिंह ने दिया क्या है नौजवानों को महंगाई दी, बेरोजगारी दी, उन्होंने चौपट अर्थव्यवस्था दी, उन्होंने बलात्कार दिया और घर-घर में शराब दी।

कमलनाथ ने कहा, कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में मेरे पास साढ़े  ग्यारह महीने थे। मैंने नीति नीयत का परिचय दिया, हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। कौन सी गलती की मैंने, और पहली किस्त में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। टीकमगढ़ जिले में साठ हजार किसानों का 172 करोड़ का कर्जा माफ किया। फिर से हमारी सरकार आएगी, हम फिर से आपका कर्जा माफ करेंगे यह मेरा वचन है।

पूर्व सीएम ने कहा, हमने तो तय किया है कि गेहूं के लिए 2600 रुपये हम लोग देंगे। क्योंकि किसानों की आर्थिक मजबूती बने। मैंने कौन सी गलती की, मैंने सौ मैं सौ यूनिट बिजली दी। आज जाकर बिजली का बिल देखिएगा। फिर से 34 दिन बाद हमारी सरकार आएगी, हम आपको 100 यूनिट मुफ्त देंगे और 200 यूनिट हाफ देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद महिलाओं को 1500 रुपये देंगे, साथ ही गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये में देंगे।




उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यहां विकास किस चीज का हुआ है, बेरोजगारी का कमीशन का घोटाले का। जब तक आप उनके नेताओं को बेरोजगार नहीं करेंगे, तब तक आपकी बेरोजगारी दूर नहीं होगी। उन्होंने शिवराज सिंह पर कहा कि शिवराज के कान नहीं चलते आंख नहीं चलती मुंह बहुत चलता है। शिवराज सिंह जी मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत फर्क है।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह का समय आ गया है, आपके पास पांच दिन बचे हैं। आपको बड़े प्यार से विदा करेंगे। घर बैठिए शिवराज सिंह को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो क्या हुआ बहुत अच्छे एक्टर हैं। मुंबई जाएंगे ऐक्टिंग करेंगे, मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे। शिवराज सिंह आप परेशान मत होइए, मुंबई का रास्ता आपके लिए खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed