फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Kamal Nath became emotional during the public meeting in Chhindwara

MP Election: 'आपके कंधों पर डालना चाहता हूं प्रदेश का बोझ, 17 के बाद मैं संभाल लूंगा', जनता से बोले कमलनाथ

Mon, 06 Nov 2023 08:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Nov 2023 08:58 PM IST
सार

MP Election 2023: छिंदवाड़ा पांच दिन के प्रवास के दौरान कमलनाथ ने मंच पर भाषण के दौरान भावुक हो गए। भावुक होकर जनता से कहा कि पूरे प्रदेश का बोझ कंधे पर है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath became emotional during the public meeting in Chhindwara
जनसभा को संबोधित करते कमलनाथ। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कमलनाथ छिंदवाड़ा पांच दिन के प्रवास पर हैं। आज कमलनाथ चावल पानी में सभा के दौरान मंच पर भावुक हो गए। ये वाक्या उस समय का है, जब मंच पर जुन्नारदेव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील उईके भाषण दे रहे थे। विधायक सुनील उईके आरोप लगा रहे थे कि मौजूदा भाजपा सरकार बफर जोन में लोगों को परेशान कर रहे हैं। कमलनाथ जी सरकार में सभी को व्यवस्थित किया जाएगा।

विज्ञापन


कमलनाथ ने मंच पर भाषण के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश का बोझ कंधे पर है। मैं 17 तारीख तक यह बोझ आपके कंधे पर डालना चाहता हूं। 17 तारीख के बाद मैं संभालूंगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर घर चलाने की जबादारी होती है। इसलिए कांग्रेस सरकार महिलाओं के खाते में 1500 सौ रुपये प्रतिमाह देगी।
विज्ञापन


झूठ के मशीन में खूब पिसी है जनता
मध्यप्रदेश में 18 साल शिवराज सिंह चौहान की झूठ की मशीन पूरी रफ्तार से चली है और चुनाव नजदीक आते ही इस मशीन की रफ्तार सीधे दोगुनी हो गई, जिसमें जिले और प्रदेश की जनता खूब पिसी है। अब वक्त आ चुका है कि आप सभी मिलकर इस मशीन को बंद करें, ताकि प्रदेश और हमारे जिले का वर्तमान और भविष्य दोनों ही सुरक्षित हो सकें। आप लोगों को 17 नवम्बर को एक सुअवसर प्राप्त हो रहा है, इस दिन जैसे ही आप सभी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे वैसे ही झूठ और 50 प्रतिशत की कमीशन वाली मशीन स्वत: बंद हो जाएगी। उक्त उदगार आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी जनसभाओं में व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माताओं, बहनों का रखा है पूरा ध्यान
जनसभाओं में उमड़े अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए नाथ ने कहा कि वचन पत्र में माताओं और बहनों का पूरा ध्यान रखा गया है। मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस और निणार्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही खुशहाल और सम्पन्न म.प्र का निर्माण होगा। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई गई है। अंत में नाथ ने कहा कि मुझ पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। इसीलिए मैं चावलपानी और लावाघोघरी की जिम्मेदारी आपके कांधों पर डाल रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके मजबूत कांधें पूरी निष्ठा के साथ 17 नवम्बर तक यह बोझ उठाएंगे फिर आगे का बोझ उठाने की जिम्मेदारी मेरी है।


कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
चावलपानी की जनसभा में भाजपा और गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नाथ ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed