फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Kamal Nath attacked Shivraj, said - Shivraj ji is running the campaign of his lie machine in

MP Election 2023: कमलनाथ का शिवराज पर हमला, बोले-शिवराज जी राजस्थान में जाकर अपनी झूठ मशीन का अभियान चला रहे

Wed, 22 Nov 2023 02:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Nov 2023 02:15 PM IST
सार


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा चुनाव में राजस्थान के दौरे को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, राजस्थान में जाकर अपनी झूठ मशीन का अभियान चला रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath attacked Shivraj, said - Shivraj ji is running the campaign of his lie machine in
शिवराज चौहान और कमलनाथ

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब राजस्थान में सभी दलों के दिग्गज प्रचार अभियान में जुटे है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौाहन भी भाजपा के लिए प्रचार करने राजस्थान के दौरे पर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौाहन पर हमला बोला है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज जी, अब मध्य प्रदेश में आपको कोई नहीं सुन रहा तो आप राजस्थान में जाकर अपनी झूठ मशीन का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने लिखा कि आप राजस्थान को बताइए कि मध्य प्रदेश को आपने घोटालों में नंबर वन बना दिया, महिला अत्याचार में नंबर वन बना दिया, आदिवासी अत्याचार में नंबर बना दिया और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने लिखा कि आप अपनी उपलब्धियां सुनाइए कि कैसे आपने डंपर घोटाला किया, व्यापम घोटाला किया, महाकाल लोक घोटाला किया, पटवारी भर्ती घोटाला किया, आरक्षक भर्ती घोटाला किया और मध्य प्रदेश का नाम घोटाले से बदनाम कर दिया। इसलिए ना तो मध्य प्रदेश की जनता अब आपकी बातों पर भरोसा करती है और ना ही राजस्थान की जनता आपकी घोषणा मशीन को सुनने में समय बर्बाद करेगी। बता दें राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है। इसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना एक साथ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed