{"_id":"6538037d0df56fcba1007855","slug":"mp-election-2023-displeased-with-not-releasing-the-candidate-list-aap-leaders-broke-chairs-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: प्रत्याशी लिस्ट जारी नहीं होने से नाराजगी, आप नेताओं ने मचाया हंगामा, तोड़ी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: प्रत्याशी लिस्ट जारी नहीं होने से नाराजगी, आप नेताओं ने मचाया हंगामा, तोड़ी कुर्सी
Tue, 24 Oct 2023 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:18 PM IST
सार
कटनी जिले में आम आदमी पार्टी कार्यालय में उनके ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन करने लगे। ये लोग अब तक प्रत्याशी तय नहीं किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन
कटनी में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गुस्से में कुर्सी तोड़ दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में होने को अब चंद दिन ही बचे हैं और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना भी शुरू कर दिया। कटनी जिले में आम आदमी पार्टी कार्यालय में उनके ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन करने लगे। ये लोग अब तक प्रत्याशी तय नहीं किए जाने से नाराज थे।
दरअसल विधानसभा चुनाव में सिर्फ मुड़वारा विधानसभा से नाम जारी होने से आम आदमी पार्टी की अन्य विधानसभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में गुस्सा देखा गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कार्यालय की कुर्सियां पटकने लगे। नाम घोषित ना होने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय का घेराव करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। ये कार्यकर्ता बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और बड़वारा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट घोषित ना होने पर नाराज हैं। इन सबका कहना है कि अगर जल्द लिस्ट जारी नहीं की जाती है इसके लिए हम भोपाल तक प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।