फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 Cutout of former MLA Narayan Tripathi bombed In Maihar

MP Election: पूर्व MLA नारायण त्रिपाठी के कटआउट को बम से उड़ाया, मैहर में समर्थक सड़क पर उतरे, FIR दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 09:52 PM IST
सार

MP Election 2023: मैहर में कुछ लोगों ने पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के कटआउट पर बम लगाकर सिर उड़ा दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मैहर में बवाल मच गया है। नारायण समर्थक सड़क पर उतर आए हैं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Cutout of former MLA Narayan Tripathi bombed In Maihar
पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव निर्वाचित भाजपा के श्रीकांत चतुर्वेदी के विधायक बनने के बाद मैहर जिले में टकराव के हालात सामने आ गए। पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थक सड़क पर उतर आए और लामबंद होकर थाना जा पहुंचे।

विज्ञापन


दरअसल, यहां यह स्थिति मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद बनी। इस वीडियो में देवी जी रोड पर बंधा बैरियर के पास बीच सड़क पर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का आदमकद कटआउट रख कर सिर को पटाखा बम के जरिए उड़ाते हुए दिखाया गया है। इसमें हो गया, टाटा, गुडबाय, बचा ही नहीं का म्यूजिक भी मिक्स किया गया है। यह वीडियो वायरल होते ही नारायण समर्थक भड़क गए और वे सड़क पर उतरने के बाद थाने जा पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


उनका इशारा मैहर के एक गौतम युवक की तरफ था, जिसका भाई तो नारायण समर्थक है। लेकिन वह खुद नारायण का विरोधी माना जाता है। नारायण समर्थकों का कहना था कि इस तरह बम से कटआउट का सिर उड़ा कर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घृणित कृत्य के जरिए मैहर का माहौल खराब करने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने विष्णुचन्द्र पांडेय निवासी पटेहरा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-286, 506, 507, 426 एवं 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगा रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो दीपावली के पहले का है, जिसे मंगलवार को वायरल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed