{"_id":"656f4e299f3b5fa808055305","slug":"mp-election-2023-cutout-of-former-mla-narayan-tripathi-bombed-in-maihar-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: पूर्व MLA नारायण त्रिपाठी के कटआउट को बम से उड़ाया, मैहर में समर्थक सड़क पर उतरे, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: पूर्व MLA नारायण त्रिपाठी के कटआउट को बम से उड़ाया, मैहर में समर्थक सड़क पर उतरे, FIR दर्ज
Tue, 05 Dec 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:52 PM IST
सार
MP Election 2023: मैहर में कुछ लोगों ने पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के कटआउट पर बम लगाकर सिर उड़ा दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मैहर में बवाल मच गया है। नारायण समर्थक सड़क पर उतर आए हैं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नव निर्वाचित भाजपा के श्रीकांत चतुर्वेदी के विधायक बनने के बाद मैहर जिले में टकराव के हालात सामने आ गए। पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थक सड़क पर उतर आए और लामबंद होकर थाना जा पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल, यहां यह स्थिति मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद बनी। इस वीडियो में देवी जी रोड पर बंधा बैरियर के पास बीच सड़क पर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का आदमकद कटआउट रख कर सिर को पटाखा बम के जरिए उड़ाते हुए दिखाया गया है। इसमें हो गया, टाटा, गुडबाय, बचा ही नहीं का म्यूजिक भी मिक्स किया गया है। यह वीडियो वायरल होते ही नारायण समर्थक भड़क गए और वे सड़क पर उतरने के बाद थाने जा पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
उनका इशारा मैहर के एक गौतम युवक की तरफ था, जिसका भाई तो नारायण समर्थक है। लेकिन वह खुद नारायण का विरोधी माना जाता है। नारायण समर्थकों का कहना था कि इस तरह बम से कटआउट का सिर उड़ा कर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घृणित कृत्य के जरिए मैहर का माहौल खराब करने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन
काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने विष्णुचन्द्र पांडेय निवासी पटेहरा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-286, 506, 507, 426 एवं 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगा रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो दीपावली के पहले का है, जिसे मंगलवार को वायरल किया गया है।
