{"_id":"6537837f1af0dcb475071a23","slug":"mp-election-2023-congress-struggle-for-tickets-workers-protest-by-reciting-hanuman-chalisa-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान, कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पाठ कर जता रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान, कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पाठ कर जता रहे विरोध
Tue, 24 Oct 2023 02:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:12 PM IST
सार
कांग्रेस में टिकट कटने पर भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
हुूजूर विधानसभा में हनुमान चालीसा पाठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस में टिकट कटने के बाद कई सीटों पर घमासान जारी है। कई सीटों पर विरोध प्रदर्शन जारी है तो कई जगह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर पार्टी की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। भोपाल की हुजूर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद अब एक अन्य कार्यकर्ता ने मंगलवार को कमलनाथ के बंगले पर हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मप्र कांग्रेस सर्व विश्कर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि हमने कमलनाथ जी को सद्बुद्धि देंने और टिकट बदलने हनुमान चालीसा पाठ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन लोगों को प्रत्याशी बनाया है वह ना तो किसी आंदोलन में दिखें ना तो उनका कोई जनाधार रहा हैं। ना उनके पास कोई टीम है। ऐसे स्थिति में हम कैसे चुनाव जीतेंगे। कमलनाथ जी कैसे मुख्यमंत्री बनेंगे। विश्वकर्मा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कमलनाथ जी भक्त की पीढ़ा को समझेंगे। उनसे निवेदन किया है कि मजबूत प्रत्याशी उतारें।
भोपाल में तीन सीटों पर विरोध
भोपाल शहर की तीन सीटों पर टिकट का विरोध हो रहा हैं। यहां पर हुजूर सीट पर पहले ही पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान के साथ अपना प्रचार शुरू कर दिया है। यहां पर कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया हैं। कांग्रेस ने 55 हजार सिंधी वोटरों को साधने दांव चला है। वहीं, भाजपा ने वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में नरेश ज्ञानचंदानी करीब 14 हजार वोट से हारे थे। इसके अलावा उत्तर विधानसभा में कांग्रेस ने आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इससे मुस्लम वोट बंटने का भाजपा को फायदा हो सकता है। तीसरी सीट बैरसिया में भी कांग्रेस नेता राम मेहर सिंह नाराज चल रहे है। यहां पर कांग्रेस ने जश्री हरिकरण को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनको मुकाबला भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री से हैं।