फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Congress' second list in two or three days, Kamalnath on rebellion: Discussing with everyone

MP Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची दो-तीन दिन में, बगावत पर कमलनाथ बोले- सभी लोगों से चर्चा कर रहे

Mon, 16 Oct 2023 03:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, अब दो से तीन दिन में दूसरी सूची भी जारी होगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले कि हमारी काफी सीटों पर चर्चा हो गई है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress' second list in two or three days, Kamalnath on rebellion: Discussing with everyone
कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की। हमारे पास चार हजार आवेदन आए थे। हमने सभी पर चर्चा की। इसके बाद एक राय से सूची जारी की। चार हजार लोगों में सभी कहते हैं कि मैं चुनाव जीतने वाला हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने राजनीतिक जीवन में आज तक कोई नहीं मिला कि जो कहे कि मैं चुनाव हारने वाला हूं। यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर नाम दो से तीन दिन में हम घोषित कर देंगे। काफी सीटों पर चर्चा हो गई है। कुछ सीटें बची हैं, जिन पर चर्चा होना है। 
विज्ञापन

 
सभी लोग मुझसे चर्चा में है 
टिकट के बाद विरोध और बगावत करने वाले नेताओं के डैमेज कंट्रोल को लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने  कहा कि सभी लोग मुझसे चर्चा में हैं। आज एक हजार लोग मुझसे मिले। यह उम्मीदवार का प्रश्न नहीं है। हमें सभी चीजें देखनी पड़ती है। जातीय समीकरण है। यदि एक सीट पर अच्छा प्रत्याशी है, लेकिन हमारा जातीय समीकरण नहीं है। हमें न्याय करना है। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय का है। हम एक-एक सीट पर नहीं जाते। हम पूरे जिले को देखते हैं। 
विज्ञापन


टिकट में सभी क्राइटेरिया देखते हैं 
10 हजार से अधिक मतों से हारने वालों के टिकट काटने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की एक सीट उदाहरण है। वहां एक सीट पर 25 हजार वोट से हार हुई थी, लेकिन वह सीट हमने फिर 25 हजार वोटों से जीत ली। यह सही है कि हम यह देखते है कि कितने वोट से कोई प्रत्याशी हारा। लेकिन यह भी देखते है कि उसकी वजह क्या है। तीसरे प्रत्याशी ने कांग्रेस या भाजपा किसके वोट काटे। इन सभी बातों पर ध्यान देना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की सहमति से दिया बाहरी को टिकट
दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों को टिकट देने पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा से हमने उन लोगों का लिया, जहां हमारी पार्टी राजी थी। आप लोगों ने खुद देखा कि जो भाजपा से आया, उसके साथ कांग्रेस का संगठन साथ आया। मैंने ऐसे कोई हेलीकॉप्टर से आ जाए, यह होने नहीं दिया। अभी बहुत से भाजपा के नेता कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं, लेकिन संगठन सहमत नहीं है।  

आज का मतदाता बहुत जागरूक है 
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। यह चुनाव केवल किसी प्रत्याशी या पार्टी का नहीं है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक करियर में इस प्रकार के चुनाव का सामना नहीं किया। जहां एक प्रदेश के भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य सभी व्यवस्था चौपट हो गई है। मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार में नबंर वन है। पैसे लो काम लो। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या तो भ्रष्टाचार का गवाह है। भाजपा कितना भी गुमराह कर ले। शिवराज जी कितनी भी कलाकारी कर लें। आज का मतदाता और 10 साल के मतदाता में बहुत अंतर है। आज का मतदाता जागरूक है। 
  
बुदनी में कलाकार वर्सेस कलाकार का मुकाबला 
बुदनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रामायण-2 सीरियल में अभिनय करने वाले विक्रम मस्ताल को टिकट देने पर कमलनाथ ने कहा कि मैं सोचता हूं कि दोनों की डिबेट कराना चाहिए कि कौन बड़ा कलाकार है। इसमें शिवराज जी हमारे विक्रम मस्ताल को हरा देंगे। क्योंकि वो भी बड़े कलाकार हैं। कमलनाथ ने भाजपा के शक्ति सम्मेलन पर कहा कि अब सभी कलाकारी करेंगे। जनता इनको समझ चुकी है। प्रदेश की स्थिति क्या है।  


अलायंस केंद्र स्तर पर है 
इंडिया गठबंधन के दलों से सीटों के बटवारे को लेकर पूछे सवाल पर कमलाथ ने कहा कि देखिए बातचीत हुई थी और हो भी रही है। इंडिया गठबंधन केंद्रीय स्तर पर है। यदि हो गया तो ठीक है। गठबंधन का फोकस लोकसभा चुनाव पर है। वहीं, सपा से बातचीत को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं कि सपा हमारा भाजपा को हराने में साथ दें। इसमें उनकी भी दिलचस्पी है। मैं अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं कि वह भी भाजपा को हराना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय स्थिति में पेंच फंस जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed