फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Congress lags behind in giving tickets to OBCs, BJP fields three per cent more candidates

MP Election 2023: ओबीसी को टिकट देने में कांग्रेस पिछड़ी, भाजपा ने तीन फीसदी ज्यादा प्रत्याशी उतारे

Mon, 23 Oct 2023 09:39 AM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:39 AM IST
सार

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने की गारंटी दी है, ताकि आबादी के अनुपात में वह ओबीसी व अन्य वर्गों को सुविधाएं दे सके। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress lags behind in giving tickets to OBCs, BJP fields three per cent more candidates
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस की तुलना में  तीन प्रतिशत ज्यादा टिकट बांटे हैं। इस तरह ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण व जातिगत जनगणना करा कर उन्हें न्याय दिलाने का दावा करने वाली कांग्रेस इस मामले में भाजपा से फिसड्डी निकली। हालांकि, ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया और जैन को दोनों ही दलों ने करीब करीब बराबर टिकट दिए हैं। 
विज्ञापन

भाजपा ने ओबीसी को 69 टिकट दिए है, जो अब तक घोषित 228 सीट के करीब 30 प्रतिशत हैं। वहीं, कांग्रेस ने ओबीसी को 62 टिकट दिए हैं, जो कुल टिकट के करीब 27 फीसदी है, लेकिन भाजपा से कम कम हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं को कांग्रेस ने 13 फीसदी टिकट दिए
कांग्रेस ने महिलाओं को 30 टिकट दिए हैं, जो कुल टिकट के 13 फीसदी हैं, वहीं भाजपा ने अब तक 28 महिलाओं को टिकट दिए हैं, जो करीब 12 फीसदी होते हैं। बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 में से कांग्रेस ने 229 और भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बैतूल जिले की आमला सीट को होल्ड किया है। वहीं, भाजपा ने गुना और विदिशा सीट पर प्रत्याशियों को अभी नहीं उतारा है। यहां पर जातिगत समीकरण और एक से ज्यादा दावेदारों के चलते विचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने की गारंटी दी है, ताकि आबादी के अनुपात में वह ओबीसी व अन्य वर्गों को सुविधाएं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 फीसदी आबादी ओबीसी
मध्य प्रदेश में करीब 50 प्रतिशत आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग की है। ऐसे में इस वर्ग को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जोर लगा रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस की सरकार बनने पर आबादी के अनुसार हक देने का बात कर रहे हैं। अमर उजाला ने कांग्रेस के अब तक बांटे टिकटों का विश्लेषण किया कि किस जाति को कितने टिकट दिए? इसमें भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस से ज्यादा टिकट बांटे हैं। 229 सीटों में कांग्रेस ने सामान्य वर्ग को 83, अन्य पिछड़ा वर्ग को 62 सीटें दी हैं, जबकि भाजपा ने सामान्य वर्ग को 78 और ओबीसी को 69 टिकट बांटे हैं। 

कांग्रेस ने ब्राह्मण, ठाकुर के 60 उम्मीदवार उतारे
कांग्रेस ने ब्राह्मण और ठाकुर वर्ग को 60 सीटें दी हैं। यह संख्या कुल टिकट की 26 प्रतिशत है। कांग्रेस ने ब्राह्मण को 29, ठाकुर को 31, अहिरवार को 14, गुर्जर को 8, मीणा को 2, कुशवाह को 3, धाकड़ 3, चौरसिया 1, लोधी 7, यादव 7, बनिया 5, कुर्मी 8, जैन 7, कलार 3, पंजाबी 3, खटीक 5, कोरी 1, गोंड 22, दांगी 1, तंवर 1, सोंधिया 1, वाल्मिकी 1, कायस्थ 2, परधान 3, मरार 1, पवार 3, सिंधी 3, सखवार 1, कोल 1, प्रजापति 2, साहू 2, सोनार 1, कौरव 1, रघुवंशी 2, कुनबी 2, पासी 2, जाट 1, कतिया 1, बलई 6, खाती 4, कोरकू 2, भील 9, बारेला 2, भिलाला 9, कोल्टा 2, राजपूत 1, बागड़ी 1 टिकट दिया है। दो मुस्लिम को टिकट दिया है। वहीं, आधी आबादी यानी महिलाओं को 30 सीटों पर अपना उम्मीदवार बनाया है। 


भाजपा ने ब्राह्मण, ठाकुर को 59 सीटें दीं
वहीं, भाजपा ने ब्राह्मण, ठाकुर को 59 टिकट दिए है। यह कुल सीट का 25 प्रतिशत है। भाजपा ने बनिया 6, गोस्वामी 2, मीणा 3, ठाकुर 29, गुर्जर 4, अहिरवार 8, ब्राह्मण 30, कुशवाह 4, बराबर 1, खटीक 10, धाकड़ 3, जैन 7, लोधी 11, यादव 7, नट 1, रघुवंशी 2, खंगार 1, दांगी 2, कुर्मी 5, बागड़ी 1, कुंहार 1, गोंड 22, तेली 2, महार 4, कोल 1, कलार 5, विश्नोई 1, सिंधी 2, परधान 2, पवार 3, मरार 1, कौरव 1, जाट 3, कुनबी 3, कोरकू 3, कतिया 1, कायस्थ 1, बलई 5, खाती 3, सोंधिया 3, परमार 1, भील 8, भिलाला 7, पाटीदार 2, बारेला 4, मेघवाल 1, सिख 1 को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed