{"_id":"65378001a9fa05583e057743","slug":"mp-election-2023-congress-candidate-kalpana-verma-filed-nomination-mla-owns-more-property-than-her-husband-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने भरा पर्चा, पति से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने भरा पर्चा, पति से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं विधायक
Tue, 24 Oct 2023 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:55 PM IST
सार
MP Election 2023: रैगांव सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग को दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार वे संपत्ति के मामले में अपने पति से ज्यादा अमीर हैं।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने पहुंची कल्पना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैगांव क्षेत्र की विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा अपने पति से ज्यादा धनवान हैं। पति के मुकाबले उनके पास नगदी भी ज्यादा है और बैंक बैलेंस भी। हालांकि दोनों के ही पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।
रैगांव सीट से विधानसभा प्रत्याशी के लिए दाखिल किए गए नामांकन के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। एफिडेविट के मुताबिक कल्पना और उनके पति आनंद कुमार के पास न तो रहने के लिए अपना कोई अलग घर है और न ही खेती के लिए उनके पास जमीन है। कल्पना अपने ससुर के पैतृक निवास में ही अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। कल्पना के पास 5 लाख की नगदी हाथ में है तो दो अलग अलग बैंक खातों में भी उनके पास 2 लाख 38 हजार 455 रुपए हैं, जबकि उनके पति के पास कैश इन हैंड तो 2 लाख 30 हजार है लेकिन बैंक बैलेंस सिर्फ 1615 रुपए ही है।
कल्पना के पास सवारी के लिए स्कार्पियो है, जबकि आनंद के पास सिर्फ एक बाइक है। कल्पना के पास 10 तोला सोना और 5 किलो चांदी है, जबकि उनके पति के पास सिर्फ 2 तोला सोना है। उन पर न तो कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज है और न ही किसी भी वित्तीय संस्थान का उन पर कोई कर्ज ही बकाया है। गौरतलब है कि कल्पना 2021 के विधानसभा उपचुनाव में जीतकर पहली बार कांग्रेस से विधायक बनी थीं। उनकी जीत के साथ ही रैगांव में दशकों बाद कांग्रेस की जीत का सूखा खत्म हुआ था।