फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP MP Manoj Tiwari compared Congress with Hamas

MP Election 2023: सांसद मनोज तिवारी ने हमास से की कांग्रेस की तुलना, बोले- जनता इनकी सरकार नहीं बनने देगी

Tue, 31 Oct 2023 08:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 08:10 AM IST
सार

MP Election 2023: भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी सोमवार को सतना पहुंचे। वे यहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली शामिल हुए। इस दौरान मनोज तिवारी ने कांग्रेस को हमास बताया।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP MP Manoj Tiwari compared Congress with Hamas
सतना में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद मनोज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों का सपोर्ट कर रही है और इनके हमास बहुत जगह अपनी जड़ें जमा रहे हैं। कांग्रेस मतलब हमास, आतंकियों का पैरोकार और सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश है। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता हमास (कांग्रेस) की सरकार नहीं बनने देगी। इस मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने किस तरह रुलाया था यह कोई नहीं भूला है। रैली में मनोज तिवारी ने पब्लिक डिमांड पर गीत भी गाए।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मनोज ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम जहां लाडली बहनों का ख्याल रखते हैं। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक लाड़ला का ख्याल होता है। सासंद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जो जनता चाहती है वो करती है। चाहे इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात हो, सड़कों की बात हो या फिर राम मंदिर, महाकाल लोक, भारतीय संस्कृति की रक्षा और सत्य सनातन धर्म को आसमान पर ऊंचा उठाने की बात हो भाजपा सब में आगे रहती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन कर तैयार हो रहा है, अब मथुरा-काशी की भी बारी है।
विज्ञापन


पांच राज्यों के चुनाव में जीत का दावा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को राम को अपना बनाने से किसी ने रोका नहीं था। लेकिन उन्होंने तो राम को काल्पनिक बता दिया था। उन्हीं राम ने कांग्रेस को उसका स्थान दिखा दिया है। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने सतना प्रवास के दौरान पब्लिक डिमांड पर नामांकन रैली के मोबाइल मंच से गीत भी गाए। उन्होंने छठ माता का गीत गाया और भाजपा प्रत्याशियों की विजय तथा सर्वजन की खुशहाली की कामना की। भोजपुरी में लोगों से बात करते हुए उन्होंने देर से आने के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि 'मनोजवा आ गयल हओ, आप लोग आशीर्वाद देईं। उन्होंने सांसद गणेश सिंह के सिर पर हाथ भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed