{"_id":"6534e9a018af10b219092f25","slug":"mp-election-2023-bjp-gave-ticket-to-congress-rebel-siddharth-tiwari-fielded-nagendra-singh-in-gurh-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस के बागी सिद्धार्थ तिवारी को BJP ने दिया टिकट, गुढ़ में नागेन्द्र सिंह को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस के बागी सिद्धार्थ तिवारी को BJP ने दिया टिकट, गुढ़ में नागेन्द्र सिंह को उतारा
Sun, 22 Oct 2023 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:55 PM IST
सार
भाजपा ने शनिवार को पांचवी लिस्ट जारी करते हुए रीवा की सेमरिया विधानसभा सीट से केपी त्रिपाठी, त्योंथर से सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां सीट से नरेंद्र प्रजापति और गुढ़ से नागेंद्र सिंह के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन
त्योंथर, गुढ़, मनगवां और सेकरिया से प्रत्याशी किए घोषित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जानता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी। टिकट बंटवारे के बाद से रीवा की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। टिकट बंटवारे को लेकर जारी हुई सूची में चौका देने वाले नाम सामने आए हैं। सेमरिया विधानसभा सीट से केपी त्रिपाठी, त्योंथर से सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां सीट से नरेंद्र प्रजापति और गुढ़ से नागेंद्र सिंह के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है, जिसमें त्योंथर से प्रत्याशी बने सिद्धार्थ तिवारी कांग्रेस से बागी होकर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। जिनपर पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं, गुढ़ विधानसभा सीट से पुराने प्रत्याशी नागेंद्र सिंह को टिकट सौंपी गई है।
त्योंथर से कटी बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी की टिकट
दरअसल रीवा जिले की आठों विधानसभा सीटों में बीजेपी के अलग अलग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारी का दावा पेश किया था, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने भी हाल ही में बीजेपी का दामन थाम कर त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जिसके बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और अब वह बीजेपी की टिकट से त्योंथर विधानसभा के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा मनगवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति का टिकट काटकर पार्टी ने उनके ही भतीजे नरेंद्र प्रजापति को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
गुढ़ और सेमरिया से मिली वर्तमान विधायको कों टिकट
पांचवी सूची में जिले की गुढ़ विधानसभा और सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है, जिसमें दोनों ही सीटों से पूर्व में स्थापित विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। सेमरिया से केपी त्रिपाठी और गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से नागेंद्र सिंह अब चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन
सेमरिया और त्योंथर में होगा घमासान
बता दें, जिले की गुढ़ विधानसभा सीट के साथ ही सेमरिया विधानसभा और त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि इन सीटों पर कांग्रेस ने इस बार दमदार प्रत्याशियों को चुनावी मैदान पर उतारा है, जहां दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी उम्मीदवारों को काफी मशक्कत करनी होगी।
अन्य चार सीटों से पहले ही घोषित कर चुकी है अपने उम्मीदवार
वहीं, अगर रीवा जिले की 8 विधानसभा सीटों से बीजेपी ने अपने चार उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए थे। रीवा सीट से राजेंद्र शुक्ला को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर किया था और उनके टक्कर में कांग्रेस ने इंजि. राजेंद्र शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए चुनावी मैदान पर उतारा है। सिरमौर विधानसभा सीट से युवराज दिव्यराज सिंह बीजेपी की टिकट से चुनावी मैदान में हैं। तो वहीं कांग्रेस ने उनके टक्कर में रामगरीब बनवासी को अपना उम्मीदवार बनाकर उन्हें चुनावी मैदान पर उतारा है।
देवतालाब में चाचा भतीजे होंगे आपने सामने
देवतालब विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक गिरिश गौतम जो कि मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हैं, बीजेपी ने उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है और कांग्रेस ने देव तलाब सीट से गिरिश गौतम के भतीजे पद्मेश गौतम को टिकट देकर बीजेपी का समीकरण ही बदल दिया। इसी तरह से नवागत मऊगंज जिले से बीजेपी ने प्रदीप पटेल को ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दोबारा चुनावी मैदान पर उतारा तो वही कांग्रेस ने पुराने और हारे हुए कैंडीडेट पर भरोसा जताकर सुखेंद्र सिंह बन्ना को अपना उम्मीदवार घोषित किया।