{"_id":"65315d0b07bf2107a606fba7","slug":"mp-election-2023-bjp-central-election-committee-meeting-tomorrow-94-candidates-will-be-sealed-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर
Thu, 19 Oct 2023 10:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:21 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। इसमें 94 बाकी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। भाजपा 230 सीटों में से अब तक 136 नामों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
Idukki Catholic Priest joins BJP
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें प्रदेश के 94 बाकी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। आठ मंत्रियों के नाम भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
चर्चा है कि पार्टी चार से पांच मंत्रियों के टिकट काट सकती है। इसका कारण सर्वे में उनकी रिपोर्ट ठीक नहीं होना है। वहीं, एक दो मंत्रियों की स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उनको पार्टी टिकट देने पर विचार कर रही है। दरअसल, उनकी जगह पर पार्टी को कोई दूसरा जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक 70 सीटों पर पार्टी ने नाम तय कर दिए हैं। अब बाकी सीटों पर भी अंतिम बार विचार किया जाना है। अब जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के चलते फंसने वाली सीटों को छोड़कर बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम पार्टी जारी कर देगी।
विज्ञापन
चार सूची जारी कर चुकी
भारतीय जनता पार्टी अभी तक चार सूचियां जारी कर चुकी है। इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारकर सभी को चौंका दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिए हैं।
विज्ञापन
इन मंत्रियों के टिकट होल्ड
शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर, इंदरसिंह परमार, गौरीशंकर बिसेन, ओपीएस भदौरिया, रामखेलावन पटेल, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह सिसोदिया का टिकट होल्ड कर दिया है। वहीं, यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
