फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP and Congress Party leaders became independent candidates in Chaurai, Parasia and Sausar

MP Election 2023: बागी बढ़ाएंगे BJP-कांग्रेस की मुसीबत! चौरई, परासिया और सौसर में अपने ही मैदान में उतरे

Tue, 31 Oct 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 31 Oct 2023 02:51 PM IST
सार

Assembly Election 2023: छिंदवाड़ा की चौरई, परासिया और सौसर विधानसभा सीटें फिलहाल कांग्रेस और बीजेपी के गले की हड्डी बनी हुई हैं। इन सीटों पर पार्टी के ही नेता टिकट न मिलने से बागी हो गए और अब उन लोगों ने इन सीटों से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कर दिया हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP and Congress Party leaders became independent candidates in Chaurai, Parasia and Sausar
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 तारीख को पूरी हो गई है। दो नवंबर को नामांकन फॉर्म वापस लिए जाएंगे। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे बागियों ने चुनावी समीकरण को बिगाड़ दिया है। चौरई विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस से दो बागी मैदान में हैं।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे को टिकट नहीं मिला तो उनके नाराज समर्थक कमलेश वर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है। कांग्रेस से बंटी पटेल ने टिकट न मिलने से नाराज होकर पर्चा दाखिल कर दिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सुजीत चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर यह देखना रोचक हो जाएगा कि दो नवंबर को कौन सा प्रत्याशी नाम वापस लेता है। इसके बाद आगे की तस्वीर साफ होगी। कांग्रेस ने यहां बंटी पटेल को मनाने के लिए पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को जिम्मेदारी दी है। वहीं, कमलेश वर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर मना रहे हैं।
विज्ञापन


परासिया में भाजपा के नेता चुनावी मैदान में
कुछ ऐसा ही हाल परासिया में भी है। यहां टिकट न मिलने से नाराज बुद्धिजीवी भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक तुकाराम दुर्गे ने बगावत कर दी है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है और नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्हें मनाने के लिए मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सौसर में भाजपा नेता रहे बंटू ठाकरे ने बगावत कर दी है। उन्हें मंडल अध्यक्ष के द्वारा मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed