फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Bhopal South-West seat of the organization's choice Sabnani ticket, bet on Sindhi vote bank

MP Election 2023: भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर संगठन की पसंद सबनानी को टिकट, सिंधी वोट बैंक साधने का दांव

Sat, 21 Oct 2023 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Oct 2023 10:15 PM IST
सार

राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट पर भाजपा ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सबनानी को उम्मीदवार बना भाजपा ने सिंधी वोट बैंक को साधने का दाव चला है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Bhopal South-West seat of the organization's choice Sabnani ticket, bet on Sindhi vote bank
भगवान दास सबनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। भोपाल की सात में से 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद भाजपा ने शनिवार को आखिरी दक्षिण पश्चिम सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। इसके साथ ही भोपाल की सातों सीट पर दोनों प्रमुख दल के उम्मीदवारों के नाम आने के बाद मुकाबला लॉक हो गया है। भगवान दास सबनानी को टिकट देकर भाजपा ने भोपाल के सिंधी वोटरों को साधने का दांव चला है। दरअसल कांग्रेस ने हुजूर विधानसभा सीट पर सिंधी प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया है। सबनानी का नाम भी हुजूर विधानसभा सीट पर चल रहा था, लेकिन भाजपा ने यहां पर अपने वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा को ही प्रत्याशी बनाया है। सिंधी समाज के प्रत्याशी नहीं उतारने से भाजपा को भोपाल में नुकसान हो सकता था। इसलिए अब भाजपा ने दक्षिण पश्चिम सीट पर सबनानी को सीट देकर सिंधी वोटरों को साधने का दाव चला है। 
विज्ञापन


भाजपा में भीतरघात को भी रोका 
भगवान दास सबनानी संगठन की पंसद है। उनको संघ का भी सपोर्ट हैं। दक्षिण पश्चिम सीट पर भाजपा की तरफ से कई दावेदार थे। इसमें पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी और भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी दावेदार थे। ऐसे में पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक पीसी शर्मा के सामने उम्मीदवार को लेकर निर्णय नहीं ले पा रही थी। अब सबनानी को प्रत्याशी बना कर भाजपा ने पार्टी में भीतरघात होने से रोक लिया है। 
विज्ञापन


सबनानी एक बार लड़ चुके चुनाव 
भगवान दास सबनानी ने भाजपा से बागी होकर हुजूर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा। जानकारों का कहना है कि सबनानी को प्रत्याशी बनाकर कर पार्टी  सिंधी बाहुल्य बैरागढ़ से हुजूर विधानसभा को भी साधने का प्रयास किया है। यहां पर 50 से 60 हजार सिंधी वोटर है। इस निर्णय के पीछे भाजपा का प्रयास सिंधी समाज की नाराजगी दूर करने भी बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी की संख्या अधिक
भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या अधिक है। यहां पर सिंधी समाज का वोटर मात्र एक से डेढ़ हजार ही है। इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस के पीसी शर्मा ने भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को 6587 वोट से हराया था। इस बार पीसी शर्मा और भगवान दास सबनानी के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed