{"_id":"6549c05eb17972ef8e025ec3","slug":"mp-election-2023-akhilesh-yadav-lashed-out-at-bjp-plans-former-congress-cm-made-big-claim-regarding-this-seat-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजपा की योजनाओं, कांग्रेस के पूर्व सीएम पर बरसे अखिलेश यादव, इस सीट को लेकर किया बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजपा की योजनाओं, कांग्रेस के पूर्व सीएम पर बरसे अखिलेश यादव, इस सीट को लेकर किया बड़ा दावा
Tue, 07 Nov 2023 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:13 AM IST
सार
MP Election 2023: बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से प्रणय तो कांग्रेस से कुंवर सौरभ सिंह चुनावी मैदान में है लेकिन शंकर महतो के आने से त्रिकोणी समीकरण बन गया है।
विज्ञापन
कटनी में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजनीति में सपा ने जोरदार एंट्री करते हुए बीजेपी और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। कटनी जिले की चारों विधानसभा में होने वाले चुनाव पर समाजवादी पार्टी का समा बांधने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव बहोरीबंद विधानसभा के बाकल पहुंचे, जहां उन्होंने मतदाताओं को जातिगत समीकरण में जोड़ने की कोशिश की, तो वहीं शिवराज सरकार की जमकर आलोचनाएं करते नजर आए।
इसी बीच अखिलेश ने अपना और बहोरीबंद से सपा प्रत्याशी शंकर महतो का दुख एक ही बताया और कहा कि उन्हें भी कांग्रेस ने धोखा दिया और शंकर महतो को भी पार्टी ने धोखा दिया है, लेकिन यहां फैसला उन्हें नहीं जनता को करना है। वहीं, बीजेपी सरकार की आवास योजना, सड़कों की व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ती प्रताड़ना के मामले से लेकर मध्यप्रदेश की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते आए।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने इंडिया गठबंधन पर कहा कि हम तो जोड़ना चाहते है लेकिन उनके लोग हो तोड़ रहे हैं। इसका असर चुनाव में दिखेगा हम इंडिया गठबंधन में आज भी हैं। वहीं, कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके तो नाम पर ही बीजेपी का निशान है। रही बात कटनी जिले की तो हम चारों विधानसभा चुनाव निकाल रहे हैं शंकर महतो को लोगों का समर्थन मिल रहा है, वो भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। बता दें, बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से प्रणय तो कांग्रेस से कुंवर सौरभ सिंह चुनावी मैदान में है लेकिन शंकर महतो के आने से त्रिकोणी समीकरण बन गया है।