फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: AIMIM leader Syed Moin lashed out at Shera in Burhanpur; Says quarantine them by voting

MP Election 2023: बुरहानपुर में शेरा पर जमकर बरसे AIMIM नेता; कहा- वोटिंग का बटन दबाकर इनको क्वारेंटीन कर दो

Mon, 06 Nov 2023 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: बुरहानपुर में महाराष्ट्र के नांदेड़ से आए एआईएमआईएम नेता सय्यद मोईन ने मंच से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहित कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेरा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोटिंग बटन दबाकर इन्हें हमेशा के लिए क्वारेंटीन कर दो।

विज्ञापन
MP Election 2023: AIMIM leader Syed Moin lashed out at Shera in Burhanpur; Says quarantine them by voting
बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करते AIMIM नेता सय्यद मोईन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रविवार देर रात एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी की चुनावी आमसभा हुई। इस दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ से आए एआईएमआईएम नेता सय्यद मोईन ने आमसभा को संबोधित किया और उनकी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हालांकि इस दौरान उन्होंने मंच से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहित कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेरा पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


विकास को बनाया चुनावी मुद्दा
सय्यद मोईन ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से बुरहानपुर की जनता की मदद करने की जगह मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह क्वारेंटीन हो गए थे। इसी तरह अब 17 तारीख को उनकी पार्टी एमआईएमआईएम के बटन को इतनी बार दबाओ की वह फिर से हमेशा के लिए क्वारेंटीन हो जाए। इस दौरान सय्यद मोईन ने शहर के अल्पसंख्यक वार्डों में किसी तरह के विकास कार्य न किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विकास को लेकर ही अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का कहा।
विज्ञापन


'जरूरत के समय घर में छिपकर क्वारेंटीन हो गए थे शेरा'
बुरहानपुर जिले की शहरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के अलावा भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने के चलते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे निर्दलीय मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस से किसी अल्पसंख्यक को टिकट न दिए जाने के चलते उससे बागी होने के बाद एमआईएमआईएम ने अल्पसंख्यक प्रत्याशी नफीस मंशा खान को मैदान में उतारा है। इस दौरान रविवार देर रात महाराष्ट्र के नांदेड़ से बुरहानपुर आए एमआईएमआईएम नेता सैय्यद मोईन ने शहर के इकबाल चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सभा के दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेस प्रत्याशी को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर की जनता ने उन पर भरोसा करके उनको निर्दलीय जिताया था। लेकिन जब शहर की जनता को कोरोना काल में उनकी जरूरत थी, उस समय यही सुरेंद्र सिंह अपने घर में छिपकर क्वारेंटीन होकर बैठ गए थे। यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि यदि उनकी पार्टी का प्रत्याशी जीत कर आता है तो किसी अल्पसंख्यक युवक को पुलिस के द्वारा शहर में प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। वहीं, अल्पसंख्यक वार्डों में विकास के कार्य प्रमुखता से कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed