फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: After Gujarat, MP made a record of 51% votes, VD said - If Modi is there then it is possible

MP Election 2023: गुजरात के बाद एमपी ने बनाया 51% वोट का रिकॉर्ड, वीडी बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Sun, 03 Dec 2023 07:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार को रणनीति व सामूहिक नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्मचारियों ने नकार दिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: After Gujarat, MP made a record of 51% votes, VD said - If Modi is there then it is possible
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के रूझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में 51 प्रतिशत वोट का रिकॉर्ड बनाया है। शर्मा ने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री व कुशल संगठक व रणनीतिकार अमित शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का टास्क दिया था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 64523 बूथों पर अथक मेहनत करके हर बूथ को जीतने के साथ 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का कार्य किया है। देर रात तक जब पूरे प्रदेश का फानइल चुनाव परिणाम आएगा तो आप देखेंगे कि भाजपा अधिकांश बूथों पर 51 प्रतिशत प्राप्त वोट शेयर प्राप्त कर रही है। शर्मा ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है इस तरह की मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हैं। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता से भाजपा को विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आशीर्वाद दिया है, वह यह बताता है कि प्रदेश की जनता 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का संदेश अभी से दे चुकी हैं। मध्य प्रदेश के परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव के परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी को प्रदेश की जनता ने साकार किया है। भाजपा
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार को रणनीति व सामूहिक नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्मचारियों ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्कों ने भी भाजपा को वोट दिया है। शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा क बंटाधार दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 मा की सरकार में करप्शन नाथ कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed