फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: 80 candidates will try their luck on seven assembly seats of Chhindwara

MP Election 2023: छिंदवाड़ा की सात विधानसभा सीटों पर 80 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य, 20 ने नामांकन वापस लिए

Fri, 03 Nov 2023 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 07:55 AM IST
सार

MP Election 2023: छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 20 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब 80 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: 80 candidates will try their luck on seven assembly seats of Chhindwara
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाम वापसी प्रक्रिया के आखरी दिन कुल 100 उम्मीदवारों में से 20 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी प्रक्रिया के बाद मैदान में कुल 80 उम्मीदवार बचे हैं, जो अपना भाग्य आजमाएंगे। जिले की जुन्नारदेव विधानसभा में 12 प्रताशियों में से दो ने नाम वापस लिया है। जिसमें उइके रामदास जोहरी लाल युवनाती शामिल हैं। नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
अमरवाड़ा विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। यहां कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। चौरई विस में स्क्रूटनी के बाद 15 प्रत्याशी मैदान में थे। दो उम्मीदवारों में प्रियंका पटेल और अंधकुमार टेकाम ने नाम वापस लिया है। सौंसर विधानसभा में 16 उम्मीदवारों में से महज एक उम्मीदवार गणेश घाटोड ने नाम वापस लिया है। छिंदवाड़ा विस में 21 में से नौ ने नाम वापस लिया है। अब 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें श्रीचंद चौरिया, सुलतराम उइके, रूपेश मोहबे, किरण कुमारव, हेमंत गोहर, नेहा बनिया, कपिल सोनी, नितिन वर्मा और अब्दुल जाहिद मंसूरी हैं। परासिया में 13 में से एक उम्मीदवार मुकेश पहाड़े ने नाम वापस लिया। पांढुर्ना में 15 में से 6 ने नाम वापस लिया। इनमें कमलेश उइके, अनिल कुमार, केवलराम उइके, सुखदेव सरेआम, विनोद घुर्वे, प्रह्लाद कुसरे है। अब नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed